फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi's face to be transformed through waste-to-compost initiatives and wall art

Delhi NCR News: कचरे से खाद, दीवारों पर कला से संवरेगा नई दिल्ली का चेहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
13 हजार किलो जैविक कम्पोस्ट तैयार
विज्ञापन

4,200 वर्ग फुट दीवारों पर उकेरी भारतीय कला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों के सुंदरीकरण का काम किया है। परिषद ने पिछले एक वर्ष में 13000 किलो जैविक खाद तैयार की है। साथ ही, कनॉट प्लेस क्षेत्र की 4200 वर्ग फुट दीवारों पर भारतीय कला के भित्तिचित्र उकेरे गए हैं।
एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने बुधवार को इस कार्य में योगदान देने वाले सात स्वच्छता कर्मियों और 15 कलाकारों को सम्मानित किया। चाणक्यपुरी के मधु लिमये मार्ग स्थित जैविक कम्पोस्ट संयंत्र में गीले और बागवानी कचरे से यह खाद बनी है। द्विवेदी ने कहा कि परिषद वेस्ट टू वेल्थ और वेस्ट टू ग्रीनरी की अवधारणा पर जोर दे रही है। उन्होंने अनुपम कॉलोनी के मॉडल को अन्य क्षेत्रों में दोहराने की बात कही।
विज्ञापन

दीवारों पर भारतीय कला
सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचकुइयां रोड और कनॉट प्लेस की पांच जगहों पर भित्तिचित्र बनाए गए। इनमें भारतीय कला, संस्कृति और विरासत को दर्शाया गया है। यह कार्य 17 से 23 सितंबर तक चली सात दिवसीय कार्यशाला में 15 कलाकारों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed