दिल्ली में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। एक चोर ने स्कैनिंग मशीन से लैपटॉप बैग चुरा ले गया और बैग के मालिक को पता भी नहीं चला। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की स्कैनिंग मशीन से लैपटॉप बैग चोरी हो गया। प्लेटफार्म पर जाने से पहले युवक ने बैग को मशीन पर रखा था, लेकिन दूसरी ओर से उसका बैग नहीं निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर जांच में जुटी है।
सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
आगरा कैंट के सुल्तानपुरा निवासी मिलन शिवहरे ओरेकल डेटाबेस का कोर्स करने के सिलसिले में शनिवार को आगरा से दिल्ली आया था। देर शाम पर वापस जाने के लिए वह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा। गेट संख्या चार के पास स्थित स्कैनिंग मशीन में उसने लैपटॉप बैग रखा।
उसके बाद वह दूसरी तरफ आ गया, लेकिन बैग दूसरी तरफ नहीं निकला। मिलन ने वहां बैठे पुलिसकर्मियों से इस बारे में पूछा तो उन लोगों ने चैक कर बताया कि स्कैनिंग मशीन में उसका बैग नहीं है। उसने तुरंत जीआरपी में घटना की शिकायत की पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्कैनिंग मशीन के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
लेकिन सीसीटीवी कैमरों में स्कैनिंग मशीन नहीं आ रही थी। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि बैग रखने के बाद पीड़ित दूसरी तरफ आ गया। इसी दौरान किसी ने उसका बैग चुरा लिया। पुलिस स्टेशन परिसर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है।