एक सप्ताह पहले ही सीओ स्याना श्रेष्ठा ठाकुर ने जिला पंचायत सदस्या पति का बिना हेलमेट पर चालान काट दिया था। मामला काफी सुर्खियों में आया था। श्रेष्ठा ठाकुर का बहराइच ट्रांसफर हुआ है। इसी के बाद लेडी सिंघम ने फेसबुक पर अपना दर्द बयां किया है।
BJP नेता का चालान काटने वाली लेडी सिंघम का तबादला, फेसबुक पर यूं बयां किया दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों से झड़प के बाद जिले से हटाईं गईं सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने फेसबुक पर एक कविता के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘जहां भी जाएगा रोशनी लुटाएगा, किसी चराग का अपना मकां नहीं होता’। हालांकि एसएसपी मुनिराज जी. ने उनके ट्रांसफर को विभाग की रुटीन प्रक्रिया बताया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान जिला पंचायत सदस्या के पति प्रमोद लोधी का चालान काट दिया था। इसके बाद कोर्ट में पेशी के दौरान ने तत्कालीन सीओ स्याना श्रेष्ठा ठाकुर से भाजपाइयों की जमकर झड़प हुई थी। झड़प की उनकी वीडियो वायरल होने पर वह चर्चा में आ गईं थी।
वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीओ पर ज्यादती का आरोप लगाया था। अब श्रेष्ठा ठाकुर का बहराइच तबादला होने पर भाजपाइयों ने उन पर कार्रवाई का दावा किया है। स्याना के भाजपा विधायक देवेंद्र लोधी ने बताया कि सीओ के चालान काटने के बाद पुलिस कर्मियों ने प्रमोद लोधी के बाइक की चाभी निकाल ली थी और उसके देने के एवज में 500 रुपये की मांग कर रहे थे।
इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने उन्हें मारापीटा भी। मामले की शिकायत आला अफसरों और मुख्यमंत्री से की गई थी। इस संबंध में भाजपा सांसद भोला सिंह ने भी एडीजी मेरठ व मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराया गया था। वहीं, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का कहना है कि सरकारी नौकरी में तबादला होना एक रुटीन प्रक्रिया होती है। उन्होंने जो भी कार्य किया, वह कानून के तहत किया है।