फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder over food money in Delhi

खाने के पैसों को लेकर हत्या: दुकानदार ने पहले गले में गमछा बांधा, फिर रेती गर्दन, युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 10:54 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 18 Oct 2026 10:54 PM IST
सार

 खाने के पैसे न चुकाने और गाली-गलौज के विवाद में दुकानदार राम (33) ने संदीप कुमार (36) की गला रेतकर हत्या कर दी। संदीप का शव 16 अक्तूबर को मिला था। पुलिस ने आरोपी राम को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Murder over food money in Delhi
खाने के पैसों को लेकर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में बार-बार गाली गलौज करने और खाने के पैसे नहीं चुकाने को लेकर हुए विवाद में युवक गला रेतने वाले आरोपी मोची (33) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक संदीप कुमार (36) नशे का आदी था और खाना खाने के बाद पैसे नहीं देता था। दक्षिण-पूर्व जिला अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि आरोपी मोची राम सड़क किनारे खाने की रेहड़ी भी लगाता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि उसने 15 अक्तूबर की देर रात शक्ति विहार में एक दुकान के अंदर मजदूर संदीप कुमार (36) की हत्या कर दी। कुमार का शव अगले दिन सुबह बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक कुमार 15 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे काम के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात करीब 11.30 बजे राम का सामना उसकी रेहड़ी के पास कुमार से हुआ, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि आरोपी ने अपनी रेहड़ी से चाकू निकाला और कुमार के गले में गमछा बांधा और उसका गला रेत दिया। इसके बाद वह मौके से फरार होकर जसोला स्थित अपने बड़े भाई के घर चला गया। पुलिस के अनुसार, 16 अक्तूबर को सुबह करीब 7.15 बजे पीसीआर पर शक्ति विहार, मीठापुर स्थित एक खाली दुकान में शव पड़े होने की सूचना मिली। 

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुमार का शव बरामद किया। शव की गर्दन पर गहरे कटे होने का घाव था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा की टीम और फॉरेंसिक कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जिसके बाद मृतक की शिनाख्त उसके पिता राजकुमार ने की। उसने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed