{"_id":"6ad4ef463a58611e50063365","slug":"fir-registered-in-case-of-student-falling-from-school-roof-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159810-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्कूल की छत से छात्रा के गिरने के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्कूल की छत से छात्रा के गिरने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विधवा मां का आरोप, बेटी को ढूंढने में भी नहीं मिला सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में चौधरी बलदेव मॉडल स्कूल की छत से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 10 अक्तूबर की है। छात्रा की विधवा मां पूजा की शिकायत पर शुक्रवार को प्रेम नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत के अनुसार, पूजा ने बेटी की फीस जमा करा दी थी, लेकिन इसके बावजूद उससे फीस लाने को कहा जा रहा था। परीक्षा का परिणाम लेने के लिए वह बेटी के साथ स्कूल गई थीं। इस दौरान उनकी बेटी बाथरूम जाने के बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटी। पूजा ने स्कूल स्टाफ से बच्ची को तलाशने और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने का अनुरोध किया, लेकिन आरोप है कि प्रिंसिपल अमित ने फुटेज दिखाने से मना कर दिया। इसी बीच पूजा को सूचना मिली कि उनकी बेटी स्कूल के पीछे की गली में छत से गिर गई है। वह उसे लेकर तोमर अस्पताल पहुंचीं, जहां से उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूजा ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत नहीं करने पर बेटी का इलाज कराने का आश्वासन दिया था। अब उन पर घटना को दुर्घटना बताने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल के कुछ लोग बिना बताए आईसीयू में बेटी से मिलने पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अस्पताल को पत्र देकर अनुरोध किया कि उनकी अनुमति के बिना किसी को बेटी से मिलने न दिया जाए। पूजा ने बेटी की सर्जरी में बाधा डालने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने स्कूल की तीसरी मंजिल और छत पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।