आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर हर पार्टी फिल्मी व टीवी कलाकारों को पार्टी में लाने की कोशिश में जुटी हुई है। एक ओर जहां उर्मिला मातोंडकर ने बुधवार को कांग्रेस ज्वाइन की वहीं भोजपुरी स्टार निरहुआ और रविकिशन के भी भाजपा में शामिल होने की खबर है। इन्हीं सब के बीच आम आदमी पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने एक ट्वीट के माध्यम से इन सभी पर तंज किया है।
फिल्म स्टार्स के राजनीति में आने पर कुमार विश्वास ने कसा तंज, बोले- कुछ और महान आगे आएंगे
कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में तंज करते हुए लिखा, 'श्री धर्मेंद्र जी, गोविंदा जी, हेमामालिनी जी, जयाप्रदा जी द्वारा दशकों तक की गई लोकतंत्र की महान सेवा के बाद हर दल में आए लोकतंत्र के नए सेवकों श्री निरहुआ जी, श्री रविकिशन जी, सुश्री उर्मिला मातोंडकर जी का स्वागत है! जल्द ही कुछ और महान सेवक-सोविकाएं देश “को” बनाने आगे आएंगें।'
श्री धर्मेंद्र जी,गोविंदा जी,हेमामालिनी जी, जयाप्रदा जी द्वारा,दशकों तक की गई लोकतंत्र की महान सेवा के बाद हर दल में आए लोकतंत्र के नए सेवकों श्री निरहुआ जी, श्री रविकिशन जी, सुश्री उर्मिला मातोंडकर जी का स्वागत है ! जल्द ही कुछ और महान सेवक-सोविकाएँ देश “को” बनाने आगे आएँगें🙏🇮🇳
हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है।
भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले निरहुआ किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े थे। अब देखना ये होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा और मनोज तिवारी की तरह क्या निरहुआ भी राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत बना पाते हैं या नहीं।