कवि और राजनीतिज्ञ कुमार विश्वास अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। उनके ट्वीट्स व्यंग भरे होते हैं। इस बार उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी को नंगेश कह कर संबोधित किया है।
कुमार विश्वास ने उड़ाई PAK पीएम की खिल्ली, कहा- हे नंगेश! कश्मीर मांगना छोड़ो, एक जोड़ी कपड़े मांगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अमेरिका के हवाई अड्डे पर हुई सिक्युरिटी चेक के लिए शाहिद खकान अब्बासी के वस्त्र उतरवाए गए थे। वहां उनको काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। इसी बात को लेकर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दिया है।
हे नंगेश #ShahidKhaqanAbbasi जी, सलाह मानिए ! कश्मीर माँगना छोड़, एक जोड़ी कपड़े माँग लीजिए ! आपके निज़ाम की न सही, कम से कम वज़ीर ए आज़म की तो बची रहेगी 😊🙏
अधोवस्त्र सँभल नहीं रहे और कश्मीर चाहिए #ShahidKhaqanAbbasi ?
“जहाँ गूँजे थे ख़ुशियाँ के तराने,
मुक़द्दर देखिए रोए वहीं पर !
उतारे अमरिका ने इनके कपड़े,
जहाँ से पाए थे खोए वहीं पर !”😜🙏
(एडीटिड दिलावर फ़िगार)🤣