फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें, कैसे पकड़ में आया शरजील इमाम? गांव के लोगों ने भी दी थी कुछ दिन 'पनाह'

Wed, 29 Jan 2020 11:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 Jan 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
know how Sharazil Imam arrested by delhi police special cell
शरजील इमाम - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा की एसआईटी (विशेष जांच दल) देश से असम को अलग करने का देशविरोधी भाषण देने वाले शरजील इमाम से पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है। एसआईटी उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। 


 

know how Sharazil Imam arrested by delhi police special cell
शरजील इमाम - फोटो : अमर उजाला

उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल यह जांच कर रही है कि उसके दिमाग में इतना जहर आया कैसे? वह किसी आतंकी संगठन से प्रभावित तो नहीं है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने उससे चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में काफी देर पूछताछ की।

know how Sharazil Imam arrested by delhi police special cell
शरजील इमाम - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा की टीम बिहार के जहानाबाद से शरजील को हवाई जहाज से लेकर बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंची। चाणक्य पुरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में कई घंटे पूछताछ के बाद शाम करीब 4 बजे उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शरजील ने पूछताछ के दौरान जामिया नगर और यूपी के अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने की बात कबूल की है। उसने पहले से कोई लिखित भाषण तैयार नहीं किया था और मंच पर सीधे आकर देशविरोधी व भड़काऊ भाषण दिया। अपराध शाखा यह भी जांच कर रही है कि किसी ने शरजील को ऐसे भाषण देने के लिए उकसाया तो नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know how Sharazil Imam arrested by delhi police special cell
शरजील इमाम - फोटो : Social Media

अपराध शाखा की टीम वीडियो की आवाज के मिलान के लिए जल्द ही शरजील की आवाज के सैंपल लेगी। इसके बाद वीडियो व आवाज के सैंपल को मिलान के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। शरजील ने बताया कि वह बिहार स्थित अपने गांव जा रहा था। इससे पहले वह जामिया नगर और फिर अलीगढ़ गया था। जब उसे पता लगा कि उसे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई हैं तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। 

विज्ञापन
know how Sharazil Imam arrested by delhi police special cell
sharjeel imam - फोटो : social media

गांव में वह इमामबाड़ा में छिपकर रहा था। एक-दो दिन वह गांव में लोगों के घरों में भी छिपकर रहा था। काकोवारा गई इंस्पेक्टर वीएन झा की टीम ने जब शरजील इमाम के भाई को हिरासत में लिया तो उसके बारे में सुराग मिल गया। इसके बाद शरजील को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed