फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लवर से किलर बना केशव: ब्रेकअप के बाद और नशेड़ी बना घर का 'चिराग', जिसने भी नहीं दिए पैसे उसे उतारा मौत के घाट

Wed, 23 Nov 2022 04:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Nov 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Keshav who killed four people in Delhi started getting more intoxicated after the breakup
केशव ने इन सभी को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में मंगलवार रात हुई वारदात से न केवल क्षेत्र के लोग हैरत में हैं बल्कि पूरी राजधानी दहल गई है। केशव ने जिस बेरहमी से अपने माता-पिता, बहन व दादी की गला रेतकर हत्या की है, उससे हर कोई सोचने पर मजबूर है कि आखिर कैसे कोई अपना इस तरह की दरिंदगी कर सकता है। दिल्ली में पहले से ही श्रद्धा वालकर हत्याकांड सुर्खियां में और अब इस मामले ने सबको परेशान कर दिया है। वहीं केशव को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वो नशे का आदि था और पैसों के लिए उसने इन सबको मार डाला। वहीं एक और बात सामने आ रही है कि आरोपी केशव का हाल ही में ब्रेकअप हुआ था और इससे वो और अधिक नशा करने लगा था। 

Keshav who killed four people in Delhi started getting more intoxicated after the breakup
आरोपी की दादी - फोटो : अमर उजाला

ब्रेकअप के बाद रहने लगा था परेशान
मृतकों में केशव की दादी दीवानो देवी, पिता दिनेश, मां दर्शन व बहन उर्वशी शामिल है। आरोपी केशव कुछ समय पहले नौकरी कर रहा था उसके बाद नौकरी भी छूट गई। उसकी नशे की लत को लेकर लेकर परिवार वालों के साथ उसका झगड़ा होता था, केशव गाली गलौज करता था। रोज-रोज के इस झगड़े से वह तंग आ गया था। फिर दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के कारण भी वो काफी परेशान रहने लगा था। माना जा रहा है कि इन्ही सब वजहों से आक्रोश में आकर केशव ने वारदात को अंजाम दिया।  

Keshav who killed four people in Delhi started getting more intoxicated after the breakup
आरोपी की बहन और पिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

केशव को परिवार वाले नशा मुक्ति केंद्र से लेकर आए थे 
पुलिस ने हत्या के आरोपी केशव को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि केशव नशे का आदी है और वह इसके लिए परिजनों से पैसे मांग रहा था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घरवालों की हत्या की साजिश रची। घर वाले अलग-अलग फ्लोर पर रहते थे तो उसने सभी को अलग-अलग फ्लोर पर जाकर मारा। आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, परिजन हाल ही में उसे नशा मुक्ति केंद्र से लेकर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Keshav who killed four people in Delhi started getting more intoxicated after the breakup
आरोपी के मां-बाप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बेडरूम से लेकर बाथरूम तक खून ही खून फैला था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चारों लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। युवक ने बहन की हत्या कमरे में की, उसका शव वहीं फर्श पर पड़ा था। दादी का शव कमरे में बिस्तर पर मिला। वहीं मां-बाप का शव बाथरूम में मिला। घर के अंदर बेडरूम से बाथरूम तक खून ही खून फैला हुआ है।

विज्ञापन
Keshav who killed four people in Delhi started getting more intoxicated after the breakup
मृतक के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जिस-जिस ने पैसे देने से किया इनकार, उनका कर दिया कत्ल
आरोपी केशव काफी समय से नशा करता था। वह गांजा पीता था। आए दिन घरवालों से पैसा मांगता था। रात को भी उसने सबसे पहले दादी से पैसे मांगे। दादी ने पैसे नहीं दिए तो उसने दूसरी मंजिल पर चाकू से गोदकर दादी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने मां से मांगे। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो फिर मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पिता और फिर सबसे आखिर में छोटी बहन उर्वशी की हत्या की। हत्या करने के बाद आरोपी भाग रहा था। चीखने चिल्लाने की आवाज के बाद चाचा जो कि पड़ोस में रहते हैं वह आए और आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed