फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के बाद कांवड़ियों ने यहां मचाया उत्पात, 9 नामजद और 53 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, देखें वीडियो

Thu, 09 Aug 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 09 Aug 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas vandalize police vehicle after altercation with locals in Bulandshahr, police files case
kanwar clash - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मोतीनगर में कांवड़ियों के उत्पात के बाद यूपी से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पुलिस की गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुुरानी रंजिश को लेकर यूपी के बुलंदशहर के गांव बुकलाना में मंगलवार देर रात कांवड़ियों और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। बुधवार सुबह फिर कांवड़िए भड़क गए और डायल 100 पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। झड़प में दो कांवड़िए व पुलिस वाहन चालक राजेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने काम में बाधा डालने, संपत्ति को नुकसान करने तथा सिपाही पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में नौ नामजद समेत 53 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

Kanwariyas vandalize police vehicle after altercation with locals in Bulandshahr, police files case
kanwar clash - फोटो : अमर उजाला

मामले में तीन अलग-अलग एफआईआर में नौ नामजद समेत 53 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मंगलवार देर रात कनौना निवासी पप्पू पुत्र राजकिशोर अपने तीन साथियों के साथ कांवड़ लेकर आहार के लिए जा रहे थे। आरोप है कि गांव बुकलाना में माचिस खरीदते वक्त गांव निवासी दीपू पुत्र जगपाल ने पप्पू के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान पप्पू व उसका साथी कांवड़िया विनोद घायल हो गया। इस पर कांवड़ियों ने गांव बुकलाना में जाम लगा दिया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

Kanwariyas vandalize police vehicle after altercation with locals in Bulandshahr, police files case
kanwar clash - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पहुंचे सीओ स्याना सत्यप्रकाश सिंह, एसओ नरसैना अनिल कुमार ने घायल कांवड़ियों को समझा-बुझाकर मेडिकल के लिए भेज आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले को शांत कराया। वहीं, आरोपी दीपू की रिश्तेदार युवती ने भी घायल कांवड़िया पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि करीब एक सप्ताह पूर्व दीपू के घर मीटर लगाते वक्त पप्पू ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। मंगलवार देर शाम को जब दीपू ने इस बाबत पप्पू से  विरोध किया तो कांवड़िए पप्पू ने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwariyas vandalize police vehicle after altercation with locals in Bulandshahr, police files case
kanwar clash - फोटो : अमर उजाला

विरोध में दीपू ने भी टॉर्च से वार कर पप्पू को घायल कर दिया था। दीपू की रिश्तेदार युवती की तहरीर पर पुलिस ने कांवड़िया पप्पू पुत्र राजकिशोर व उसके तीन अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट करने तथा छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं बुधवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे कुछ कांवड़ियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एसओ नरसैना अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को कुछ कांवड़िए बुकलाना रजवाहे पर जाम लगाने के प्रयास किया। पुलिस द्वारा समझाने पर भीड़ ने 100 नंबर की गाड़ी में तोड़फोड़ की। कांवड़ियों ने चालक राजेंद्र सिंह पर ईंटों से वार किए।


विज्ञापन
Kanwariyas vandalize police vehicle after altercation with locals in Bulandshahr, police files case
kanwar clash - फोटो : अमर उजाला

कांस्टेबल व चालक राजेंद्र सिंह ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची भारी फोर्स ने भीड़ को तितर-बितर किया। इसमें चौकी इंचार्ज बुगरासी सुभाष राजपूत ने पुलिस काम में बाधा डालने, संपत्ति को नुकसान करने तथा सिपाही पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में बीधा, सुखपाल, बंटी, पप्पू, अमित, विनोद व राजकिशोर सहित कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ नरसैना अनिल कुमार ने बताया कि  तीन अलग-अलग मामलों में नौ नाजमद समेत 53 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आस्था की आड़ में पुरानी रंजिश को हवा दी गई है। माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल बुकलाना निवासी नामजद दीपू को हिरासत में लिया गया है। जिस कांवड़िए के साथ मारपीट हुई है उसका एक सप्ताह पूर्व गांव में मीटर लगाने पर झगड़ा हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed