{"_id":"6afa6c79201468d6630866d0","slug":"people-in-delhi-ncr-get-relief-from-pollution-aqi-today-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत: हवा ने बदली राजधानी की फिजा, नोएडा-गाजियाबाद का कैसा हाल? जानें AQI","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत: हवा ने बदली राजधानी की फिजा, नोएडा-गाजियाबाद का कैसा हाल? जानें AQI
Mon, 16 Nov 2026 08:13 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को सोमवार को मौसम ने कुछ राहत दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 दर्ज किया गया। इसस पहले रविवार सुबह एक्यूआई 351 दर्ज किया गया था और शुक्रवार सुबह 403 एक्यूआई था। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 179 और गाजियाबाद का 181 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
नोएडा में कहां कितना दर्ज किया गया एक्यूआई
सीपीसीबी के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 220, सेक्टर 116 में 158, सेक्टर 125 में 166, सेक्टर 150 में 168, सेक्टर-1 में 154, सेक्टर 39 में 125, सेक्टर 62 में 262 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
