फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता सविंदर हरदेव पंचतत्व में विलीन, भक्तों का सैलाब उमड़ा

Wed, 08 Aug 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
heavy crowd in delhi due to sant nirankari mission satguru mata savinder funeral
mata savinder

निरंकारी माता सविंदर हरदेव महाराज पंचतत्व में विलीन हो गईं। बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से उन्हें विदाई दी। अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे बुराड़ी रोड स्थित ग्राउंड संख्या-8 से प्रारंभ होकर दोपहर करीब 1 बजे निगम बोध घाट पहुंची।


(सभी फोटो- जी पाल, अमर उजाला, नई दिल्ली)


 
heavy crowd in delhi due to sant nirankari mission satguru mata savinder funeral
mata savinder - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान करीब दो किमी तक भक्तों की भीड़ रही। अंतिम यात्रा ने वास्तव में एक शोभायात्रा का ही रूप धारण कर लिया। माता का पार्थिव शरीर फूलों से सजे खुले वाहन पर रखा गया था।

heavy crowd in delhi due to sant nirankari mission satguru mata savinder funeral
mata savinder - फोटो : अमर उजाला
इस पर सद्गुरु माता सुदीक्षा एवं उनकी दोनों बहनें मौजूद थीं। अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन भी निगम बोध पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy crowd in delhi due to sant nirankari mission satguru mata savinder funeral
mata savinder

इससे पहले सद्गुरु माता सुदीक्षा और उनकी बहनों ने शाल भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समस्त साध संगत की ओर से संत निरंकारी मंडल के अध्यक्ष गोबिंद सिंह सहित प्रचारक महापुरुषों ने भी शाल और फूलों के गुलदस्ते भेंट करके अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

विज्ञापन
heavy crowd in delhi due to sant nirankari mission satguru mata savinder funeral
mata savinder - फोटो : अमर उजाला
इनमें बहुत से महापुरुष विदेश से भी आए थे। लगभग 10 किमी लंबी इस यात्रा में संत निरंकारी मिशन की परंपराओं के अनुसार सबसे आगे भारत और विदेश से आए सेवादल के सदस्य और उनके पीछे प्रबंधक एवं प्रचारक महापुरुष सफेद दुपट्टा पहनकर चल रहे थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed