फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांवड़ियों के लिए ये रूट तय: दिल्ली के इन आठ रास्तों से होकर गुजरेगी कांवड़ यात्रा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर, जानें सबकुछ

Mon, 11 Jul 2022 08:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Jul 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022 Delhi Police fixed routes for Kanwar Yatra News in hindi
Delhi Kanwar Route - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के लिए रूट तय कर दिए हैं। दिल्ली होकर राजस्थान व हरियाणा की तरफ जाने वाले कांवड़िए आठ प्रमुख रास्तों से होकर गुजरेंगे। इनमें से ज्यादातर उत्तर-पूर्वी जिले में पड़ते हैं। पुलिस का प्रयास दिल्ली से कांवाड़ियों की सुरक्षित निकासी है। इसके लिए पुलिस जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाएगी। इससे फायदा यह रहेगा कि जरूरत के हिसाब से मौके पर पुलिस ट्रैफिक प्लान भी बदल सकेगी। जबकि कांवड़िए अपने तय रास्ते से ही गुजरेंगे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से राजस्थान और हरियाणा के कांवड़िए बड़ी संख्या में गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद इनका दबाव ज्यादा रहता है। ऐसे में सड़क दुर्घटना समेत दूसरे किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। अभी आठ रूट तय किए गए हैं।

Kanwar Yatra 2022 Delhi Police fixed routes for Kanwar Yatra News in hindi
Delhi Kanwar Route - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सड़कों पर पैदल कांवड़ियों की सुरक्षित निकासी के लिए बल्ली व रस्सी लगाई जा रही हैं। कांवड़ शिविर चलाने वालों से कहा गया है कि वह ट्रैफिक को संभालने के लिए वॉलिंटयर तैनात करें। पैदल कांवड़ रूट पर तैनात होने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए विशेष हिदायतें दी गई हैं।

Kanwar Yatra 2022 Delhi Police fixed routes for Kanwar Yatra News in hindi
Delhi Kanwar Route - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कांवड़ियों के लिए आरक्षित आठ रूट

रूट नंबर-1
अप्सरा बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेंगे। जीटी रोड होकर शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर टी प्वाइंट, आईएसबीटी फ्लाईओवर,  बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, फैज रोड, अपर रिज रोड, धौला कुआं, एनएच-आठ और हरियाणा के लिए रजोकरी बॉर्डर से बाहर निकल सकते हैं। 

रूट नंबर-2
भोपुरा बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले कांवड़िए वजीराबाद रोड, लोनी फ्लाईओवर, गोकुलपुरी टी प्वाइंट, 66 फुटा रोड, सीलमपुर, प्वाइंट, एनएच-एक और आगे नए आईएसबीटी ब्रिज की ओर से सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022 Delhi Police fixed routes for Kanwar Yatra News in hindi
Delhi Kanwar Route - फोटो : अमर उजाला

रूट नंबर-3
भोपुरा बॉर्डर से ही प्रवेश करने वाले कांवडिया  वजीराबाद रोड, वजीराबाद ब्रिज, आउटर रिंग रोड, मुकरबा चौक, एनएच-एक और सिंघू बॉर्डर या मधुबन चौक, पीरागढ़ी से बाहर निकल सकते हैं और हरियाणा के लिए टिकरी बॉर्डर से बाहर जा सकते हैं। 

रूट नंबर-4
महाराजपुर बॉर्डर से प्रवेश करने वाले पैदल कावड़िए रोड नंबर 56, गाजीपुर बॉर्डर, एनएच-24, रिंग रोड, मथुरा रोड और बदरपुर बॉर्डर से हरियाणा की ओर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022 Delhi Police fixed routes for Kanwar Yatra News in hindi
Delhi Kanwar route fixed - फोटो : अमर उजाला

रूट नंबर-5
कालिंदी कुंज से दिल्ली में प्रवेश करने वाले मथुरा रोड व बदरपुर बॉर्डर होकर हरियाणा की ओर जा सकते हैं। 

रूट नंबर-6
कालिंदी कुंज से प्रवेश करने वाले कांवड़िए मथुरा रोड, मोदी मिल, मां आनंदमयी मार्ग व एमबी रोड होकर हरियाणा जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed