फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanjhawala Case: ओयो होटल में युवती और उसकी सहेली ने बुक कराया था कमरा, पुलिस का दावा- आसपास नहीं था कोई ईवेंट

Wed, 04 Jan 2023 12:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Jan 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kanjhawala Case girl and her friend had booked a room in Hotel
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

बाहरी जिला पुलिस मृतका की सहेली के पास मृतका के मोबाइल की कॉल रिकॉर्ड व लोकेशन से पहुंची थी। पुलिस ने मृतका की कॉल डिटेल निकलवाई, तो उसके मोबाइल पर सहेली की सात बजे के पास कॉल थी। पुलिस मृतका की लोकेशन के आधार पर ओयो होटल कमल के पास पहुंची। वहां पुलिस को चार ओयो होटलों के अलावा कुछ नहीं मिला। यहां पर कोई ईवेंट कार्यक्रम नहीं मिला। पुलिस ने होटलों के रजिस्टरों को खंगालना शुरू किया।



बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने जब तीसरे ओयो होटल कमल के मेहमानों के प्रवेश वाला रजिस्टर खंगाला तो उसमें एंट्री मिली। इस होटल में मृतक युवती व उसकी सहेली के नाम कमरा बुक था। यहां से मृतका की सहेली का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इसके बाद पुलिस मृतका की सहेली के घर पहुंच गई। ओयो होटल से सहेली का घर करीब ढाई किमी था। सिर्फ 15 मिनट का रास्ता था। युवती किसी ईवेंट कार्यक्रम में नहीं गई थी। पुलिस ने ओयो होटल में आए पांच-सात युवकों से भी पूछताछ कर ली है।

Kanjhawala Case girl and her friend had booked a room in Hotel
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ मृतका की सहेली ने ये भी कहा है कि टक्कर लगने के बाद उसकी सहेली कार के नीचे गिर गई और दूसरी तरफ गिर गई। आरोपियों ने कार को तीन से चार बार आगे-पीछे किया था और युवती को रौंद दिया। इससे युवती कार में फंस गई थी। सहेली का कहना है कि वह सड़क दुर्घटना के बाद सदमे में आ गई थी और अपने घर चली गई।

Kanjhawala Case girl and her friend had booked a room in Hotel
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहेली समय से बता देती तो युवती जिंदा होती
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका की सहेली अगर समय रहते ही कदम उठा लेती तो शायद युवती जिंदा होती। सहेली को पता था कि मृतका कार के नीचे गिर गई है। ऐसे में सहेली ने कुछ क्यों नहीं किया। इस पर बहुत सारे सवाल खड़े होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanjhawala Case girl and her friend had booked a room in Hotel
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला

कई सवाल हुए खड़े

  • सहेली ने मौके पर होते हुए कुछ क्यों नहीं किया।
  • उसने कार सवार युवकों को बताकर कार को रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया।
  • आरोपियों की कार मौके पर कुछ सेकेंड रही थी।
  • जब आरोपी कार को लेकर भागने लगे तो उसने पुलिस को कॉल क्यों नहीं की।
  • सहेली ने स्कूटी से आरोपियों का पीछा क्यों नहीं किया।
  • सहेली की कोई और मंशा तो नहीं थी।
  • होटल में मृतका व सहेली का झगड़ा किस बात पर हुआ था।

विज्ञापन
Kanjhawala Case girl and her friend had booked a room in Hotel
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता का हुआ अंतिम संस्कार
कंझावला में कार से घसीटे जाने के कारण मौत का शिकार हुई युवती का मंगलवार को अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया। पीड़िता के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से श्मशान घाट लाया गया था। इस दौरान श्मशान घाट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, भारी संख्या में पुलिस वाले भी मौजूद रहे। मंगोलपुर खुर्द के वाई ब्लॉक स्थित श्मशान भूमि में पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed