दिल्ली के सुल्तानपुरी में नए साल पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इस घटना को देश की सबसे बड़ी दुर्घटना कहा जा रहा है। शराब के नशे में चूर पांच युवक अपनी बलेनो कार से युवती को करीबन 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। पुलिस को युवती का शव जिस हालत में बरामद हुआ उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।
युवती के शरीर की शायद ही कोई ऐसी हड्डी बची हो जो न टूटी हो। एक पैर भी गायब था। दूसरा पैर पूरी तरह टूटकर घूम चुका था। पीठ में रगड़ लगने से शरीर में गड्ढा हो गया था। पीछे की ओर से शरीर के अंदरूनी अंग भी गायब थे। माना जा रहा है कि युवती के शव और उसके कपड़ों के हिस्से सुल्तानपुरी से जोंटी गांव तक फैल गए। घटना के बाद युवती के शव को करीब 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाने की अमानवीय घटना का सोमवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 of 5
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
सभी आरोपी शराब के नशे में चूर थे। मेडिकल में भी शराब पीने की पुष्टि हुई है। डीसीपी आउटर दिल्ली हरेंद्र सिंह ने बताया कि कार में बैठे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड के माध्यम से कराया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखकर मामले में एक मेडिकल बोर्ड गठित करने की अपील की।
3 of 5
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी नए साल की पार्टी करने के लिए मुरथल गए थे
अगले बंपर और पहियों के बीच युवती फंस गई थी। कार में फंसा हुआ शव जब सड़क पर गिरा तो युवक फरार हो गए। रविवार तड़के 4:11 बजे राहगीरों ने सड़क पर युवती का शव देखकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवती का शव देखा तो दिल दहल गया। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पिछला हिस्सा सड़क की रगड़ लगने से जलकर गायब हो चुका था। शरीर में खून की एक भी बूंद नहीं बची थी। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने जीवन में इतना भयानक हादसा कभी नहीं देखा। आरोपी नए साल की पार्टी करने के लिए मुरथल गए थे।
4 of 5
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी वापस ग्रे कलर की कार से मंगोलपुरी लौट रहे थे। सुल्तानपुरी में स्कूटी सवार बीस साल की युवती कार की चपेट में आ गई। इसके बाद आरोपी कार से युवती को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटकर ले गए। करीब 3:24 बजे सुल्तानपुरी थाना पुलिस को कार में बांधकर युवती को घसीटने की खबर मिली थी। गश्त पर मौजूद एसएचओ मौके पर पहुंचे तो युवती की स्कूटी सुल्तानपुरी में मिल गई। अभी जांच चल ही रही थी कि 4:11 बजे रोहिणी के कंझावला में युवती को कार से घसीटने की कॉल मिली। बाहरी जिला पुलिस भी जोंटी गांव पहुंच गई। यहां युवती का शव बरामद हो गया।
5 of 5
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की एक टीम रविवार को सुल्तानपुरी से घटनास्थल तक जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने इस दूरी के दौरान मौके से अवशेष जुटाए। दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। यह देश की सबसे बड़ी दर्दनाक सड़क दुर्घटना बताई जा रही है।