{"_id":"63b28294aedb6d2f992a2c3d","slug":"delhi-accident-case-girl-was-trapped-under-the-car-cctv-footage-of-incident-surfaced-see","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanjhawala Accident: कार के नीचे फंसी थी युवती... यू-टर्न लेते हुए सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखकर दहल उठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanjhawala Accident: कार के नीचे फंसी थी युवती... यू-टर्न लेते हुए सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखकर दहल उठेंगे
Mon, 02 Jan 2023 01:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Jan 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के कंझावला इलाके में शनिवार देर रात एक कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। घटना के बाद युवती के शव को करीब 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाने की अमानवीय घटना का सोमवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी शराब के नशे में चूर थे। मेडिकल में भी शराब पीने की पुष्टि हुई है। डीसीपी आउटर दिल्ली हरेंद्र सिंह ने बताया कि कार में बैठे पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड के माध्यम से कराया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखकर मामले में एक मेडिकल बोर्ड गठित करने की अपील की है।
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सोमवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवती बलेनो कार के नीचे फंसी हुई थी। कार सवार युवक उसे 13 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक घसीटते हुए ले गए।
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी के अनुसार, एक कार धीमी गति से आते हुए यू-टर्न लेती है। इस दौरान कार में शव फंसा था और घसीटता हुआ जा रहा था। इस दौरान एक कुत्ता भी वहां खड़ा होकर देखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कंझावला के लाडपुर गांव से थोड़ा आगे गाड़ी यू-टर्न लेकर वापस तोसि गांव की ओर जाती है, यहीं लड़की का शव मिला था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हादसे के वक्त उन्हें यह नहीं पता था कि युवती की लाश उनकी कार में फंसी है, बाद में जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वो लोग डर गए और शव को कार से निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की कार
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिला डीसीपी हरेंद्र सिंह ने सुल्तानपुरी थानाध्यक्ष सुखबीर सिंह को रात को अपनी जिप्सी से घटनास्थल वाली जगह को नापने के आदेश दिए थे। उसके बाद थानाध्यक्ष अपनी जिप्सी से जगह को नापने गए।