{"_id":"5daafc8a8ebc3e01536a0a82","slug":"kamlesh-tiwari-murder-case-these-5-questions-being-raised-on-police-theory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांडः खुलासे के बाद पुलिस थ्योरी पर उठ रहे ये पांच सवाल, कैसे मिलेगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांडः खुलासे के बाद पुलिस थ्योरी पर उठ रहे ये पांच सवाल, कैसे मिलेगा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Oct 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने जो थ्योरी दी है अब उस पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल देश के सबसे बड़े राज्य की राजधानी में हुई इस घटना ने सबको सकते में डाल दिया है। जानिए कौन से हैं वो पांच सवाल जो कमलेश तिवारी हत्याकांड के खुलासे के बाद भी उठ रहे हैं और पुलिस की थ्योरी पर शक पैदा कर रहे हैं...
2 of 6
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ में इतना बड़ा हत्याकांड कैसे हो गया- उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की राजधानी में एक सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या हो जाना अपने आप में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
3 of 6
कमलेश तिवारी हत्याकांड।
- फोटो : amar ujala
दिनदहाड़े हत्या करने वाले कैसे बच निकले- दूसरा सबसे बड़ा सवाल जो खड़ा होता है वो यह है कि आखिर कैसे एक भीड़भाड़ वाले इलाके में दो बदमाश आए और सरेआम हत्या की जघन्य वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्हें कोई पकड़ क्यों नहीं सका। आरोपी आधा घंटे तक वहां रहे और फिर दो-दो हथियारों से कमलेश तिवारी की हत्या कर फरार भी हो गए। यहां तक कि शनिवार को हुई डीजीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने तक भी इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज से
हत्यारे नहीं मिले तो केस कैसे सुलझा- तीसरा बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर अब तक हत्यारे ही नहीं मिले तो कैसे पुलिस ने यह घोषणा कर दी कि केस सुलझ गया है। हत्या करने वाले दोनों शख्स अब तक फरार हैं और केस को सुलझाने का पुलिस का ये दावा गले से नहीं उतरता।
विज्ञापन
5 of 6
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : अर्जुन साहू
कल आपसी रंजिश कहा था तो अगले दिन कहां से आया धर्म- शुक्रवार को वारदात के दिन जब सरकार और पुलिस दोनों इसे आपसी रंजिश का मामला बता रहे थे तो अगले दिन धर्म का एंगल कहां से आ गया। डीजीपी ने अपनी प्रेस वार्ता में बताया कि कमलेश तिवारी की हत्या उनके 2015 के एक बयान को लेकर हुई है। जबकि एक दिन पहले तक पुलिस इससे इनकार कर रही थी और इसे आपसी रंजिश बता रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।