हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड का आज यूपी पुलिस ने खुलासा कर दिया। इसके तहत पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीन लोग हैं जिन्हें सूरत से गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर सूरत से मौलाना मोहसिन शेख, रशीद अहमद और फैजान को गिरफ्तार किया। इन तीनों की गिरफ्तारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तीनों एक ही घर से गिरफ्तार होते दिखाए जा रहे हैं। देखें पूरा वीडियो और जानें कौन हैं ये आरोपी क्या है इनका बैकग्राउंड....
सूरत से कैसे पकड़े गए कमलेश तिवारी की हत्या के तीनों साजिशकर्ता? CCTV से खुला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस का कहना है कि इन तीनों तक उन्हें एक मिठाई के डिब्बे ने पहुंचाया। यह मिठाई का डिब्बा फैजान यूनुस ने खरीदा था। वह ऐसा करता एक सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है। फैजान की उम्र 21 साल है और वह सूरत में एक जूते की दुकान पर काम करता है।
वहीं रशीद अहमद नाम के शख्स ने ही इस पूरे हत्याकांड की शुरुआती योजना बनाई थी। उसे कम्प्यूटर का ज्ञान है लेकिन वह दर्जी का काम करता है। रशीद की उम्र 23 साल है।
#WATCH Surat: CCTV footage of the three accused in #KamleshTiwari murder case being picked up by the Gujarat Anti-Terrorism Squad (ATS). pic.twitter.com/mEyxFNk2zQ
मौलाना मोहसिन शेख नाम के तीसरे गिरफ्तार आरोपी की उम्र 24 साल है। मोहसिन सूरत में एक साड़ी की दुकान पर काम करता है।
लखनऊ नाका के खुर्शीदबाग की तंग गलियों में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार दोपहर दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। हत्या की वारदात से अफसरों में हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। हजारों लोग सड़क पर निकल आए और अमीनाबाद की बाजार बंद कराकर पुलिस-प्रशासन व सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। अमीनाबाद में लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की तो पोस्टमार्टम हाउस तिराहा पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन व हंगामा किया।