फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Joshi: पत्रकार विक्रम जोशी के हमलावरों ने उनकी बेटी को भी दी थी धमकी- भाग जा नहीं तो तुझे भी मार देंगे

Thu, 23 Jul 2020 10:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Vikram Joshi News: Journalist vikram joshi attackers also threat his daughter go away else we will kill you
पत्रकार विक्रम जोशी: परिवार - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में हमलावर पत्रकार विक्रम जोशी पर ताबड़तोड़ वार कर रहे थे। बड़ी बेटी पिता को बचाने के लिए गुहार लगा रही थी। इसी दौरान हत्यारोपियों ने बेटी से कहा कि तू भाग जा नहीं तो तुझे भी मार देंगे लेकिन पिता को बचाने के लिए वह शोर मचाती रही। घटना की चश्मदीद बेटी चाहत ने बताया कि बदमाश उसे मारने की धमकी दे रहे थे लेकिन वह नहीं डरी। जानिए बच्ची ने उस रात के बारे में क्या बताया है....

Vikram Joshi News: Journalist vikram joshi attackers also threat his daughter go away else we will kill you
विक्रम जोशी का परिवार - फोटो : अमर उजाला

चाहत ने बताया कि वह अपनी बुआ के घर उनकी बेटी के जन्मदिन पर छोटी बहन बानी और पिता के साथ गई थी। रात ज्यादा होने लगी तो उसने पापा से घर चलने को कहा। वह लोग घर से कुछ ही दूर पहुंचे होंगे तभी कई युवकों ने धक्का देकर बाइक गिरा दी और अंगोछे से पिता का गला घोटने लगे। कुछ युवकों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उसने पिता को बचाने की कोशिश की और शोर मचाया।

Vikram Joshi News: Journalist vikram joshi attackers also threat his daughter go away else we will kill you
विक्रम जोशी की बेटी बिलखती हुई - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने चाहत से कहा कि तू यहां से भाग जा नहीं तो तुझे भी मार देंगे। चाहत ने बहादुरी दिखाते हुए कहा कि मार के दिखाओ। उसी दौरान एक युवक आया और उसने पापा के सिर में गोली मार दी। दूसरी गोली मारने के लिए वह तमंचे को लोड कर रहा था। इसी दौरान परिवार के अन्य लोग शोर सुनकर आ गए। उन्हें देखकर आरोपी भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Joshi News: Journalist vikram joshi attackers also threat his daughter go away else we will kill you
पीले सूट में विक्रम जोशी की बहन - फोटो : अमर उजाला

चाहत ने बताया कि अंगोछा भी खींचातानी में फट गया। कहा कि वह सड़क पर बचाओ-बचाओ कोई तो पापा को बचाओ बोलकर शोर मचा रही थी लेकिन रास्ते में कोई नहीं रुका। वहां से गुजर रहे लोग हस्तक्षेप करते तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Vikram Joshi News: Journalist vikram joshi attackers also threat his daughter go away else we will kill you
पत्रकार विक्रम जोशी की मां - फोटो : अमर उजाला

मां पूरी रात करती रही बेटे का इंतजार
विक्रम जोशी की मां राजवती ने अमर उजाला को बताया कि वह अपने बेटे का पूरी रात इंतजार करती रही। उन्होंने बताया कि जो हुआ उसका उन्हें सपने में भी अंदाजा नहीं था। जब वह घर से बाहर होता था तो थोड़ी बेचैनी रहती थी। चूंकि वह अपनी बहन के घर गया था तो सोचा की रात में वहीं रुक गया होगा। बेटे को गोली लगने की सूचना रात में उन्हें किसी ने नहीं दी थी। राजवती को सुबह सात बजे जानकारी दी गई। मां ने कहा कि बेटा मेरा सबसे ज्यादा ध्यान रखता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed