{"_id":"5e154edb8ebc3e87d700e328","slug":"jnu-violence-kanhaiya-kumar-comment-on-deepika-padukone-she-joined-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका के जेएनयू पहुंचने पर बोले कन्हैया- अच्छा आई थीं क्या, हमने नहीं देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपिका के जेएनयू पहुंचने पर बोले कन्हैया- अच्छा आई थीं क्या, हमने नहीं देखा
Wed, 08 Jan 2020 10:25 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू के वामपंथी प्रदर्शनकारियों को बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बाद दीपिका पादुकोण का भी समर्थन मिल गया है। मंगलवार देर शाम दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंचीं और विरोध मार्च में शामिल हुईं। इस दौरान ‘आजादी-आजादी’ और ‘जय भीम’ के नारे भी गूंजे। वहीं, जेएनयू के वामपंथी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने तंज कसा है।
Kanhaiya Kumar
- फोटो : ANI
कन्हैया कुमार ने कहा कि अच्छा आई थीं? हम नहीं देख पाए, मैं उनसे बात नहीं कर पाया, मैं उनसे नहीं मिला। हालांकि इसके बाद कन्हैया कि जमकर किरकिरी भी हुई। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल की गई, जिसमें वह दीपिका के सामने खड़े थे।
Former JNU Students Union leader Kanhaiya Kumar on Deepika Padukone joined students at Jawaharlal Nehru University, during their protest against #JNUViolence: Acha aayin thi? Hum nahi dekh paaye, I could not talk to her. I didn't meet her. pic.twitter.com/B6yqiB897n
— ANI (@ANI) January 7, 2020
जेएनयू में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मंगलवार देर शाम दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंचीं और विरोध मार्च में शामिल हुईं। इस दौरान ‘आजादी-आजादी’ और ‘जय भीम’ के नारे भी गूंजे। अपनी टीम के साथ पहुंची दीपिका ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष आईषी समेत अन्य छात्रों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दीपिका ने कहा कि वे प्रदर्शन को गलत नहीं मानतीं। प्रदर्शन सबका अधिकार है और इससे अच्छी चीजें भी सामने आती हैं। दीपिका ने आईषी की सेहत की भी जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
जेएनयू में कन्हैया
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने फैज अहमद फैज की रचना ‘हम देखेंगे...’ से संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम एबीवीपी के गुंडों से डरकर अपना हक और अधिकार मांगना नहीं छोड़ सकते। निहत्थे छात्र-छात्राओं पर सत्ता के नशे में कितने भी जुल्म हों, यह डरेंगे नहीं। बल्कि उनका इरादा मजबूत होगा। कन्हैया ने इस प्रदर्शन को गुंडागर्दी की धारा में संघर्ष हमारा नारा, इस बार नहीं हम छोड़ेंगे, इतिहास की धारा हम मोड़ेंगे, इतिहास नहीं छोड़ेंगे कविता से जोड़ा। इस दौरान आजादी-आजादी के नारे भी लगाए।