Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU will provide financial assistance to teachers

Delhi NCR News: आईपीयू शिक्षकों को शोध कार्यों के लिए देगा आर्थिक मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
-आईपीयू ने शिक्षकों से शोध प्रस्ताव मांगे, 19 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने नियमित शिक्षकों से शोध प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय की ट्रांसलेशनल एंड इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च (स्टीर) योजना के तहत शिक्षकों को शोध कार्यों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कार्यरत स्थायी और नियमित शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के अनुसार इच्छुक शिक्षकों को निर्धारित प्रारूप में अपना शोध प्रस्ताव जमा करना होगा। आवेदन का प्रारूप और योजना से जुड़े दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के पेज पर उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षकों को अपने शोध प्रस्ताव की हार्ड कॉपी यानी प्रिंट निकालकर 19 दिसंबर 2026 तक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक कार्यालय में जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रस्ताव स्टीर योजना के तय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही तैयार किए जाने चाहिए। इस योजना का उद्देश्य अलग-अलग विषयों को जोड़कर शोध को बढ़ावा देना और शोध के नतीजों को व्यावहारिक उपयोग तक पहुंचाना है। विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की 79 वीं बैठक में इस योजना के दिशा-निर्देशों को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed