जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रावास फीस वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे जेएनयू छात्रों पर सोमवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि दिल्ली पुलिस इससे इनकार कर रही है। अब तस्वीरों को देखकर आप खुद ही तय करें कि छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ या नहीं...
2 of 15
jnu student protest
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। एहतियातन मध्य दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशन बंद रहने के कारण यात्री घंटों परेशान रहे। छात्रसंघ ने फीस वापस होने तक आंदोलन जारी रखने और 12 दिसंबर से शुरू हो रहे सेमेस्टर परीक्षा के बहिष्कार का एलान किया।
3 of 15
jnu student protest
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक मानव संसाधन विकास मंत्री मंगलवार को छात्रों से बात करेंगे। राष्ट्रपति भवन मार्च के चलते दिल्ली पुलिस ने कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया था। जेएनयू के तीनों गेट पर पुलिस का पहरा था।
4 of 15
jnu student protest
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की योजना थी कि छात्रों को कैंपस से बाहर न निकलने दिया जाए, पर छात्र अलग-अलग गेट से निकल गए। मुनिरका के पास छात्र जमा हुए और राष्ट्रपति भवन की ओर कूच किया।
5 of 15
jnu student protest
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एन साईं बालाजी के मुताबिक, छात्र मुनिरका से भीकाजी कांप्लेक्स के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। एक-दो छात्रों को पकड़कर गाड़ी में बैठाती रही।