फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनाज मंडी अग्निकांडः नानी के साथ पिता और चाचा का शव लेने पहुंचा आठ साल का अली

Tue, 10 Dec 2019 10:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 10 Dec 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
anaj mandi fire 8 year old ali came with maternal grand mother to take dead bodies of father uncle
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के अनाज मंडी की फैक्ट्री में रविवार को लगी आग ने 43 जिंदगियां ले लीं। इस हादसे ने कई परिवार उजाड़ दिए व कई घरों के कमाऊ पूत ही छीन लिए। ऐसा ही एक परिवार है यूपी के मुरादाबाद जिले का जिसके दोनों कमाऊ पूत अनाज मंडी अग्निकांड में खत्म हो गए। तस्वीरों में देखिए इसी परिवार का सबसे छोटा सदस्य अली जब अपने पिता और चाचा का शव लेने पहुंचा तो क्या हुआ...

anaj mandi fire 8 year old ali came with maternal grand mother to take dead bodies of father uncle
- फोटो : अमर उजाला

अनाज मंडी हादसे में किसी ने बेटा तो किसी ने भाई खो दिया। भ्रष्टाचार और अवैध कारोबार के इस खेल में कई जिंदगियां और परिवार तबाह हो गए। इस तबाही को झेलने वालों की चीखें अस्पताल में आने-जाने वाले हर शख्स के कानों में गूंज रही थीं। किसी का बच्चा रो रहा था तो किसी की मां।

anaj mandi fire 8 year old ali came with maternal grand mother to take dead bodies of father uncle
- फोटो : अमर उजाला

किसी के बुजुर्ग दादा कंपकंपाते हुए अपने लाडले के जाने का मातम मना रहा थे तो कुछ भ्रष्ट तंत्र को बदुआएं दे रहे थे। इसी बीच लोकनायक अस्पताल की मोर्चरी के ठीक सामने लाल रंग की जैकेट में गुमसुम एक मासूम बैठा था। ठंड में मासूम को अपने सीने से लगाए एक बुजुर्ग महिला भी थी, जिनकी आंखों से मन की पीड़ा बाहर निकल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
anaj mandi fire 8 year old ali came with maternal grand mother to take dead bodies of father uncle
- फोटो : अमर उजाला

बातचीत में तकरीबन 8 वर्षीय उस बच्चे ने अपना नाम अली अहमद बताया। उसके पिता का नाम था इमरान अहमद। यह परिवार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गांव कुरी रवाना का है। इस परिवार के दोनों ही कमाऊ बेटे अनाज मंडी हादसे में जान गवां चुके हैं। 35 वर्षीय इमरान और उसका 33 वर्षीय भाई इकराम की दम घुटने से मौत हो गई। इसी गांव के 20 वर्षीय समीर ने भी उसी इमारत में दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
anaj mandi fire 8 year old ali came with maternal grand mother to take dead bodies of father uncle
- फोटो : पीटीआई

अपनी नानी के साथ बैठा अली अहमद भले ही मासूम है, लेकिन अपने पिता और चाचा की मौत होने का दर्द वह महसूस कर रहा था। मायूस चेहरे और सूखे होठ उसके गहरे दुख को बयां करने के लिए काफी थे। अली बताता है कि जब घर पर पता चला कि पापा और चाचा की मौत हो गई है तो हर कोई अचंभित था। पूरे गांव में हर कोई स्तब्ध था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed