फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जामिया फायरिंगः शरजील के बयानों से भड़का था नाबालिग, एक दिन पहले 10 हजार में खरीदा था तमंचा

Fri, 31 Jan 2020 09:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Jan 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Jamia firing: minor was fueled by Sharjeel statements
जामिया में फायरिंग करने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला

जामिया नगर गोलीकांड का नाबालिग आरोपी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू के रिसर्च स्कॉलर शरजील इमाम के देश विरोधी बयानों से भड़का हुआ था। शाहीन बाग में लंबे समय से चल रहे धरने से भी वह क्रोधित था। इसी कारण जामिया नगर में हथियार लेकर आया था। यह खुलासा उसने अपराध शाखा के अधिकारियों के सामने पूछताछ में किया है।

Jamia firing: minor was fueled by Sharjeel statements
जामिया में गोली चलाने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने बताया कि वह हवा में फायर कर अपना विरोध दर्ज कराना चाहता था, ताकि लोग डर जाएं, मगर उससे गोली सीधे चल गई। अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद उसे दिल्ली गेट स्थित जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजे बोर्ड) में पेश किया। उसे 14 दिन की संरक्षात्मक अभिरक्षा (प्रोटेक्टिव कस्टडी) में बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने उसकी उम्र के सत्यापन के लिए जरूरी बोन ओसिफिकेशन टेस्ट के लिए मेडिकल पैनल गठित करने की मांग की है। उधर, गोलीकांड की जांच स्थानीय न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) थाना पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंपी है। वहां एसीपी मनोज पंत व इंस्पेक्टर लोकेंद्र की टीम जांच कर रही है।

Jamia firing: minor was fueled by Sharjeel statements
शरजील इमाम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग ने पूछताछ में बताया है कि वह कासगंज में 26 जनवरी, 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन की मौत से बहुत आहत था। इसके अलावा, कुछ दिन पहले शरजील इमाम ने असम को देश से अलग करने की बात कही थी। इधर, शाहीन बाग में डेढ़ माह से ज्यादा समय से चल रहे प्रदर्शन से काफी लोगों को परेशानी हो रही है। इन बातों से वह गुस्साया हुआ था। अपने एक दोस्त से उसने एक दिन पहले ही दस हजार रुपये में तमंचा लिया था। वह लंबे समय से अपनी पॉकेट मनी जमा कर रहा था। उसी से उसने तमंचा खरीदा था। वह सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय था और इस पर आने वाली खबरों से प्रभावित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jamia firing: minor was fueled by Sharjeel statements
जामिया प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

वह यूपी के जेवर से दिल्ली बस में आया था। वह तमंचा प्रदर्शनकारियों के बीच हवा में लहराकर उन्हें डराना चाहता था। गोली चलाना उसका उद्देश्य नहीं था। उसने पहली बार गोली चलाई थी। इस कारण उससे सामने गोली चल गई। नाबालिग ने बताया कि उसे न तो किसी ने बहकाया और न ही किसी ने उसे ऐसा करने को कहा था। नाबालिग खुद को देशभक्त बता रहा है। उसने इस बात से भी इनकार किया है कि वह किसी संगठन से जुड़ा हुआ है। हालांकि नाबालिग मानता है कि प्रदर्शनकारियों के बीच जाते समय उसके अंदर डर था। नाबालिग ने अपने परिवार व दोस्तों को दिल्ली आने के बारे में कुछ नहीं बताया था। उसके पिता का बेकरी का काम है। उसका छोटा भाई आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

विज्ञापन
Jamia firing: minor was fueled by Sharjeel statements
फायरिंग में घायल जामिया का छात्र - फोटो : PTI

घायल शादाब को एम्स से मिली छुट्टी
जामिया नगर फायरिंग की घटना में घायल छात्र शादाब फारुक को शुक्रवार सुबह 6 बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी मिल गई। डॉक्टरों ने उसे 15 दिन तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है। शादाब के बाएं हाथ में गोली लगी थी।

डॉक्टरों का कहना है कि शादाब का काफी रक्त बह गया था। इससे शारीरिक कमजोरी है। इसी कारण उसे आराम करने की सलाह दी गई है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया का छात्र शादाब बृहस्पतिवार को प्रदर्शन में था, जहां हथियार हाथ में हिलाते हुए एक किशोर नारे लगा रहा था। उसकी चलाई गोली शादाब के हाथ में लगी थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी किशोर को दबोच लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed