फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहांगीरपुरी बवाल: बांग्लादेश का रहने वाला है अंसार, बोला- सता रहा था पलायन का डर, महाराष्ट्र में जो हो रहा उसका भी था भय

Wed, 20 Apr 2022 04:43 AM IST
प्रशांत कुमार पुरुषोत्तम वर्मा,  नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा,  नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 04:43 AM IST
विज्ञापन
Jahangirpuri Violence Ansar resident of Bangladesh said was harassing fear of migration
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए अंसार व अन्य आरोपियों को डर था कि अगर माहौल ज्यादा खराब हो गया या फिर एक समुदाय की ज्यादा चलने लग गई तो उन्हें यहां से पलायन करना पड़ेगा। उन्हें दिल्ली से छोड़कर बांग्लादेश जाना पड़ेगा। ये खुलासा अंसार ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में किया है। दूसरी तरफ जांच में ये बात सामने आई है कि शोभा यात्रा जब तीसरी बार निकल रही थी उसी समय अंसार ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस की थी। इसके बाद तुरंत बाद शोभा यात्रा पर पथराव शुरू हो गया था। सवाल ये खड़ा होता है कि एकदम पथराव कैसे शुरू हो गया था। जहांगीरपुरी हिंसा के समय मौके पर दोनों पक्षों से करीब पांच हजार लोग थे। 



 

Jahangirpuri Violence Ansar resident of Bangladesh said was harassing fear of migration
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंसार व आलम को दो दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है। अंसार ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह शोभा यात्रा में पथराव करने वाले लोगों को जानता है। वह उन लोगों की पहचान करवा कर उन्हें गिरफ्तार करवा सकता है। अंसार शेख ने बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा के समय पथराव करने वाले व शोभा यात्रा में शामिल लोगों की संख्या करीब पांच हजार के आसपास थी। वह पथराव करने वालों को जानता है।

Jahangirpuri Violence Ansar resident of Bangladesh said was harassing fear of migration
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला

अंसार ने बताया कि उसे आशंका थी कि जिस तरह महाराष्ट्र में हो रहा है उसी तरह अजान के समय मजिस्द से लाउडस्पीकर हटवा दिए जाएंगे। उसे ये भी डर था कि उसे यहां से पलायन करना पड़ेगा। उसे पलायन करने का डर सता रहा था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jahangirpuri Violence Ansar resident of Bangladesh said was harassing fear of migration
एफएसएल की टीम पहुंची जहांगीरपुरी - फोटो : एएनआई

अंसार मूलरूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। हालांकि वह खुद को पश्चिमी बंगाल का निवासी बताता था। अपराध शाखा के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शोभा यात्रा दो बार वहां से निकल गई थी। तीसरी बार शोभा यात्रा निकल रही थी उस समय शोभा यात्रा पर पथराव हुआ।

विज्ञापन
Jahangirpuri Violence Ansar resident of Bangladesh said was harassing fear of migration
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल - फोटो : ANI
अंसार को फोन कर मौके पर बुलाया गया था

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब शोभा यात्रा निकल रही थी उस समय अंसार जामा मस्जिद में नहीं था। जांच में ये बात सामने आई है कि मस्जिद से किसी से फोन कर बुलाया था। इसके बाद पथराव व हिंसा शुरू हुई थी। शोभा यात्रा के दौरान धर्मस्थल के ऊपर कुछ लोग खड़े थे। अंसार अपने चार-पांच साथियों के साथ शोभा यात्रा में पहुंचा था। इसके बाद वह शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लग गया था। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed