{"_id":"56f7ab1c4f1c1b4b42f14d2b","slug":"ips-monika-bhardwaj-is-targated-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने दो ट्वीट के चलते देश भर में चर्चा में हैं ये महिला IPS अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने दो ट्वीट के चलते देश भर में चर्चा में हैं ये महिला IPS अधिकारी
Sun, 27 Mar 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Mar 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बुधवार की रात भारत बांग्लादेश मैच खत्म होने के बाद एक भीड़ द्वारा दिल्ली के विकासपुरी में डॉक्टर पंकज नारंग की हत्या को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर यह प्रचारित किया गया कि डॉक्टर की हत्या बांग्लादेशियों ने भारत से क्रिकेट मैच हारने की वजह से की है। इससे पहले कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ये अफवाह कोई खतरनाक मोड़ लेती एक महिला आईपीएस अधिकारी ने इसे दूसरा ही मोड़ दे दिया। हालांकि इनकी सफाई के बाद सोशल मीडिया पर अब इनके खिलाफ ही अपशब्दों का इस्तेमाल शुरु हो गया है।
2 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
हालांकि इन अफवाहों के बाद पुलिस हरकत में आई और स्पष्टीकरण दिया कि पकड़े गए आरोपियों में कोई भी बांग्लादेशी नहीं है। डॉक्टर की हत्या के बाद एक विशेष समुदाय को लेकर सोशल साइट फेसबुक, वाट्सऐप और ट्विटर पर अफवाह से माहौल बिगड़ने की स्थिति हो गई थी। इसे रोकने के लिए पश्चिम जिला की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है, जो सरासर गलत है।
3 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि मामले में जो भी आरोपी पकड़े गए उसमें से पांच हिंदू और चार मुसलमान हैं। जो मुसलमान पकड़े गए हैं वह बांग्लादेशी नहीं हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
हालांकि पुलिस अभी इस बात का खुलासा नहीं कर पा रही है कि आखिर कौन अफवाह फैला रहा है और इसके पीछे उसका मकसद क्या है। लेकिन पुलिस इस अफवाह को लेकर सतर्क हो गई है। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके पुलिस आयुक्त मोनिका भारद्वाज की पहल की तारीफ की है।
विज्ञापन
5 of 6
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज
गौरतलब है कि बुधवार रात बाइक सवार दो युवकों से डॉक्टर पंकज नारंग की कहासुनी हो गई थी। उसके कुछ देर बाद ही दोनों युवक अपने साथ करीब 10-12 लोगों को लेकर डॉक्टर के घर पहुंचे और डॉक्टर व उसके जीजा विकास सेठी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। विकासपुरी इलाके में हुई डॉक्टर पंकज नारंग की हत्या मामले में तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।