फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी मैकडॉनल्ड्स में काम करने वालीं स्मृति ईरानी, आज मोदी सरकार में मंत्री, पढ़ें पूरी संघर्षगाथा

Tue, 05 Mar 2019 07:06 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day: Smriti Irani Journey From Cleaning Tables In Mcdonalds To An Actress
smriti irani, ekta kapoor - फोटो : social media

ये बात तो हर कोई जानता है कि स्मृति ईरानी एक टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं और सबको यह भी पता है कि स्मृति केंद्रीय कपड़ा मंत्री हैं। इतना ही नहीं इससे पहले वह मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं। लेकिन आप उनके यहां तक के सफर के बारे में शायद ही जानते होंगे, आपको बता दें कि वह पहले मैकडॉनल्ड्स में वेट्रेस की नौकरी करती थीं।

International Women's Day: Smriti Irani Journey From Cleaning Tables In Mcdonalds To An Actress
smriti irani

बता दें कि स्मृति ईरानी की दो बहनें भी हैं, इव सबका बचपन दिल्ली में बीता वहीं उन्होंने स्कूल की पढ़ाई की। एक बार स्मृति ईरानी के माता-पिता ने एक पंडित को भविष्यवाणी करने के लिए अपने घर बुलाया। पंडित ने बताया कि स्मृति की दोनों बहनों की जिंदगी काफी अच्छी चलेगी, वह सब सही निर्णय लेंगी लेकिन स्मृति के बारे में उन्होंने कह दिया कि स्मृति का भविष्य अंधकारमय है।

International Women's Day: Smriti Irani Journey From Cleaning Tables In Mcdonalds To An Actress
स्मृति ईरानी

इसके बावजूद भी स्मृति के दिमाग में कुछ कर दिखाने की चाह थी। स्मृति ईरानी प्रशासन कर्मचारी या फिर पत्रकार बनना चाहती थीं। उनके पिता ने कहा कि वह प्रशासन कर्मचारी या पत्रकार उनके बस की नहीं है। फिर उन्होंने कुछ और बड़ा करने की सोची, उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और मुबई चली गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day: Smriti Irani Journey From Cleaning Tables In Mcdonalds To An Actress
smriti irani

स्मृति ईरानी ने मिस इंडिया के कॉन्टेस्ट में भाग लिया जहां उसको निराशा हाथ लगी। वहां उनके साथ कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा था। उन्होंने टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन देने शुरू कर दिए वहां भी बात नहीं बनी। स्मृति ने अपने पिता से लोन लिया हुआ था जो उन्हें चुकाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बांद्रा के मैकडॉनल्ड्स में पोछा लगाना और टेबल साफ करने जैसा काम किया।

विज्ञापन
International Women's Day: Smriti Irani Journey From Cleaning Tables In Mcdonalds To An Actress
smriti irani

उसके बाद स्मृति ईरानी को पहला ब्रेक मिला उन्होंने वहां काम किया और फिर वह प्रोड्यूजर शोभा कपूर की नजरों में आईं। जहां से उनको 'क्योंकि..सास भी कभी बहू थी' सीरियल के लीड रोल 'तुलसी' के किरदार के लिए साइन कर लिया गया। इस सीरियल से स्मृति ईरानी ने नाम कमाया और ये सीरियल 8 सालों तक चला। जब यह सीरियल खत्म हुआ तक उन्होंमे राजनीति में कदम रखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed