फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के 6 दिन बाद वायुसेना चीफ ने किए पांच बड़े खुलासे, विरोधी भी चुप

Tue, 05 Mar 2019 07:03 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Tue, 05 Mar 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Five major disclosures by indian Air Chief Birender Singh Dhanoa after air strikes in Pakistan
abhinadan and Birender Singh Dhanoa

बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को नेस्तनाबूत करने के पूरे 6 दिन बाद वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने पांच बड़े खुलासे किए हैं। बता दें एयर चीफ मार्शल धनोआ ने यह खुलासे हमले के बाद कार्रवाई में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर उपजे विवाद के चलते किए हैं। 26 फरवरी की कार्रवाई के बाद पहली बार इस मामले पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने अपनी बात रखी है।  

Five major disclosures by indian Air Chief Birender Singh Dhanoa after air strikes in Pakistan
एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ

पहला खुलासा
एयर चीफ मार्शल ने पहले खुलासा करते हुए कहा, हमने बालाकोट में जो टारगेट तय किए थे ठीक उन्हीं जगहों पर निशाना साधते हुए हिट किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा काम टारगेट हिट करना है। मारे गए आतंकियों की संख्या का ब्योरा देना सरकार का काम है। वायुसेना कार्रवाई के बाद शव नहीं गिन सकती। हम हमले की ताकत के आधार पर टारगेट की हालत का अनुमान लगा सकते हैं। मरने वालों की तादाद वहां उस वक्त मौजूद लोगों की संख्या पर निर्भर है। वायुसेना सिर्फ यह देखती है कि टारगेट हिट हुआ या नहीं और हमने टारगेट हिट किया।

Five major disclosures by indian Air Chief Birender Singh Dhanoa after air strikes in Pakistan
Air Strike - फोटो : PTI

दूसरा खुलासा
एयर चीफ मार्शल धनोआ ने पाक पर सवाल उठाया और बोले कि अगर हमने जंगल में बम गिराए थे तो पाक में इनती खलबली क्यों मची हुई है..? धनोआ ने जंगल में बम गिराने के सवाल पर कहा, विदेश सचिव विजय गोखले ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि हवाई हमले में टारगेट ध्वस्त हो गया था। अगर हमने टारगेट हिट करने की योजना बनाई थी तो हमने उसे ध्वस्त भी किया। 27 फरवरी को पाकिस्तानी विमान की घुसपैठ और उसे मार गिराने का जिक्र करते हुए कहा कि अगर बम जंगल में गिरे थे तो पाकिस्तान को जवाब देने की जरूरत क्यों पड़ी? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five major disclosures by indian Air Chief Birender Singh Dhanoa after air strikes in Pakistan
बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक

तीसरा खुलासा
वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने बीते सोमवार को कहा कि हमारे पास बालाकोट पर हवाई हमले से संबंधित जितने सुबूत थे, हमने सरकार को सौंप दिए हैं। अब यह सरकार पर निर्भर है कि वह इन्हें कब सार्वजनिक करती है।

विज्ञापन
Five major disclosures by indian Air Chief Birender Singh Dhanoa after air strikes in Pakistan
इंडियन एयरफोर्स

चौथा खुलासा
वायुसेनाध्यक्ष धनोआ का यह कहना कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों के खिलाफ शुरू हुआ ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है, इस बात का संकेत है कि सरकार से हरी झंडी मिलने पर वह और हमले करने के लिए तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed