समय-समय पर शौर्य और साहस का परिचय देने वाली भारतीय वायुसेना आज 87 साल की हो गई है। इस अवसर पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वायुसेना दिवस के कार्यक्रम के दौरान आज हमारे जवानों ने लड़ाकू विमानों के साथ हवा में अद्भुत करबत दिखाए। यहां तस्वीरों में देखें भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस की झलक:
2 of 9
airforce day
- फोटो : ani
भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्तूबर 1932 को हुई थी। हर साल की तरह इस बार भी हिंडन एयरबेस पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नित नई चुनौतियों का सामना करने वाली वायुसेना का सम्मान बढ़ाने के लिए आज नौसेना अध्यक्ष करमवीर सिंह और थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोनों अध्यक्षों का जनरल सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर भी कार्यक्रम में पहुंचे।
3 of 9
airforce day
- फोटो : अमर उजाला
हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित एयर शो में पहली बार लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे और हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर चिनूक ने भी अपनी ताकत दिखाई। इस कार्यक्रम में चार स्क्वॉड्रन ने हिस्सा लिया जिनका नेतृत्व क्रमशः अभिषेक कुमार, राजनदीप बेनीवाल, अंकित सैनी, सागर गौड़ ने किया।
4 of 9
airforce day
- फोटो : ani
कार्यक्रम की शुरुआत वायुसेना की परेड के साथ हुई जिसके बाद जवानों को विशिष्ट व अति विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल प्रदान किए गए। इस दौरान 51वीं स्क्वॉड्रन यानी विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की स्क्वॉड्रन को भी सम्मानित किया गया। साथ ही पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक करने वाली नौवीं स्क्वॉड्रन को भी युद्ध सेवा मेडल देकर सम्मानित किया गया।
5 of 9
airforce day
- फोटो : ani
इसके बाद शिवांगी राजावत के नेतृत्व में निशान टोली के मार्च के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खड़े होकर इसका सम्मान किया। जवानों को पुरस्कारों से सम्मानित करने के बाद वायुसेना अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद जवानों और अधिकारियों व अन्य मेहमानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्रतिबद्धता देश की सुरक्षा है।