फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है भारत की 6 लक्जरी ट्रेनें, जहां मिलती हैं 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं

Sat, 20 May 2017 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
india 6 luxury trains and their facilities with fare
maharaja express

भारत में यात्रा करने के लिए सबसे सस्ती सवारी ट्रेन को माना जाता है। दूसरी ओर देश में ऐसी ट्रेनें भी हैं जिनका किराया लाखों में है। इन ट्रेनों में सुविधाएं किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। जानें ऐसे 6 ट्रेनों में कैसी मिलती हैं सुविधाएं और कितना है इनका किराया... 



महाराजा एक्सप्रेस 
महाराजा एक्सप्रेस में अगर आप यात्रा करना चाहते हैं, तो 3 रातों के लिए 2.75 लाख से लेकर 8.25 लाख रुपये चुकाने होंगे। वहीं, 7 रातों का किराया-4.5 लाख से लेकर 16 लाख रुपये है। डेक्कन ओडिसी का किराया 2.90 लाख से लेकर  4.35 लाख रुपए तक है। डेक्कन ओडिसी महाराष्ट्र के खास स्थानों पर जाती है- मुंबई, सिंधदुर्ग, गोवा, कोल्हापुर, दौलताबाद, चंद्रपुर, अजंता गुफाएं और नासिक। इसके अलावा रॉयल राजस्थान का किराया 3 लाख से लेकर  4.15 लाख रुपए तक है। गोल्डन चैरियॅट का किराया- 1.62 लाख रुपए भारतीयों के लिए और 2.85 लाख रुपए विदेशियों के लिए है।

india 6 luxury trains and their facilities with fare
palace on wheels

पैलेस ऑन व्हील्स
भारत में सबसे पहले 26 जनवरी 1982 को पहली लग्जरी ट्रेन दिल्ली से शुरू की गई थी वो थी 'पैलेस ऑन व्हील्स'। उस समय लग्जरी ट्रेनों में एकमात्र यही ट्रेन थी, जो विदेशी सैलानियों को भी बहुत लुभाती थी। 23 कोच की इस शाही रेलगाड़ी में 14 सैलून, एक स्पा कोच, दो महाराजा-महारानी रेस्टोरेंट औप एक रिसेप्शन कम बार कोच हैं। इसमें 104 पर्यटक राजसी अंदाज में यात्रा कर सकते हैं। इसके अक्टूबर-मार्च तक किराया- 2.75 लाख, अप्रैल में-  2 लाख रुपये है।

india 6 luxury trains and their facilities with fare
Tejas Express

तेजस एक्सप्रेस
आधुनिक सुविधाओं वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई और गोवा के बीच 22 मई से दौड़ेगी। तेजस ट्रेन के 20 कोचों में टी-कॉफी वेंडिंग मशीनों के अलावा हर सीट पर एलसीडी स्क्रीन और वाई-फाई की सुविधा होगी। ये देश की पहली ट्रेन होगी, जिसके सभी कोच में ऑटोमैटिक डोर क्लोजिंग के साथ ही सुरक्षित गैंगवेज (डिब्बों के बीच के कॉरिडोर्स) होंगे। 

हर कोच में इंटिग्रेटेड ब्रेल डिस्प्ले, डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट भी होंगे। एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार वाली तेजस एक्सप्रेस में कैटरिंग सर्विस राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की तरह होगी। इसके कोच में 22 नए फीचर्स हैं, इनमें आग और धुएं का पता लगाने वाला और उन्हें रोकने वाला सिस्टम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
india 6 luxury trains and their facilities with fare
deccan odyssey

डेक्कन ओडिसी
कई सालों के प्रयास के बाद इस ट्रेन की शुरुआत 16 जनवरी, 2004 को हुई थी। ये ट्रेन महाराष्ट्र के खास स्थानों पर जाती है- मुंबई, सिंधुदुर्ग, गोवा, कोल्हापुर, दौलताबाद, चंद्रपुर, अजंता गुफाएं और नासिक. हर स्टेशन या स्टॉपेज एक खास तरह का पर्यटन स्थल है।

इस ट्रेन में कुल 21 डिब्बे हैं। 21 में से 11 डिब्बे यात्रियों के रहने के लिहाज से बनाए गए हैं और बाकी के डिब्बों में डाइनिंग, लॉन्ज, कॉन्फ्रेंस और स्पा की व्यवस्था की गई है। सभी डिब्बों में महाराष्ट्र की सदियों पुरानी अलग-अलग समय की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इसका किराया करीब 2.5 लाख रुपये है।

विज्ञापन

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स

india 6 luxury trains and their facilities with fare
royel rajasthan on wheels

ट्रेन में इंडियन और इंटरनेशनल ब्रांडों के स्प्राइट्स और वाइन की सुविधा है जो इसे लग्जरी बनाते हैं। इसमें यात्रियों को भारतीय फूड्स के साथ यूरोपीय, चाइनीज और कॉन्टिनेण्टल खाना सर्व किया जाता है। रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स को सन् 2009 में लॉन्च किया गया था।

इसे पैलेस ऑन व्हील्स 2 भी कहते हैं। ये पैलेस ऑन व्हील्स का अपग्रेड वर्जन है। इस ट्रेन में पैलेस ऑन व्हील्स के मुकाबले ज्यादा जगह है। इस ट्रेन का किराया 3 लाख 78 से लेकर 7 लाख 56 हजार तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed