{"_id":"6ad8adca1bcc531f6d029a5a","slug":"dengue-hits-a-record-for-the-year-in-october-304-cases-reported-in-17-days-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160097-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अक्तूबर में डेंगू का इस साल का रिकॉर्ड, 17 दिन में मिले 304 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अक्तूबर में डेंगू का इस साल का रिकॉर्ड, 17 दिन में मिले 304 मरीज
विज्ञापन
सितंबर के 286 मामलों को भी छोड़ा पीछे, किसी भी महीने में इतने मरीज नहीं मिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले अक्तूबर में तेजी से बढ़े हैं। इस महीने के शुरुआती 17 दिनों में ही 304 मरीज सामने आ चुके हैं। नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल किसी भी महीने में अब तक इतने मामले दर्ज नहीं किए गए थे। इससे पहले सितंबर में डेंगू के 286 मामले सामने आए थे। इस तरह अक्तूबर में अब तक सितंबर के मुकाबले 18 अधिक मरीज मिल चुके हैं, जबकि महीने के अभी कई दिन बाकी हैं।
नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस साल 17 अक्तूबर तक डेंगू के कुल 901 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें लगभग एक-तिहाई मामले अकेले अक्तूबर में सामने आए हैं। सितंबर में संक्रमण के बढ़ने के बाद अक्तूबर में भी मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई है। पिछले सप्ताह ही राजधानी में डेंगू के 102 नए मरीज दर्ज किए गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस साल अब तक डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
मध्य जोन में सबसे अधिक मामले
क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्य जोन में डेंगू के सबसे अधिक 110 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद नजफगढ़ जोन में 98, शाहदरा उत्तर में 92, पश्चिम जोन में 91 और दक्षिण जोन में 90 मामले सामने आए हैं। वहीं, करोल बाग में 60, सिविल लाइंस में 56, शाहदरा दक्षिण में 51 और रोहिणी में 45 मरीज मिले हैं। सिटी एसपी और केशवपुरम में 35-35, जबकि नरेला में 32 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले कम मामले
इस साल 17 अक्तूबर तक डेंगू के 901 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 994 थी। यानी कुल मामलों के लिहाज से इस साल स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। इसके बावजूद अक्तूबर में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ना चिंता का विषय है। महीने के शुरुआती दिनों में ही इस साल का मासिक आंकड़ा सबसे अधिक हो गया है।
राहत की बात : इस साल किसी की डेंगू से नहीं गई जान
पिछले वर्षों के आंकड़े भी डेंगू के खतरे की गंभीरता बताते हैं। वर्ष 2023 में दिल्ली में 9,266 मामले और 19 मौतें दर्ज की गई थीं। वर्ष 2024 में 6,391 मामले और 11 मौतें हुईं, जबकि 2025 में 1,509 मामले और चार मौतें दर्ज की गई थीं। वर्ष 2022 में 4,469 मामले और नौ मौतें सामने आई थीं। इस साल अब तक किसी की मौत नहीं होना राहत की बात है, लेकिन अक्तूबर में बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता जरूरी है।