भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में सुनवाई हुई। यहां सीबीआई द्वारा दायर की गई आरोपी छात्र की उंगलियों के निशान लेने पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सीबीआई की याचिका पर आरोपी पक्ष की ओर से जवाब न दिए जाने के चलते मामले की सुनवाई के लिए अब छह दिसंबर को निश्चित की गई है।
2 of 7
ryan international
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी छात्र के परिजनों का आरोप है कि सीबीआई द्वारा आवेदन करते वक्त उन्हें इसकी प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इसके चलते जवाब दाखिल नहीं हो पाया। अब इस मामले में 6 दिसंबर को आरोपी छात्र की पेशी के साथ ही इस याचिका पर सुनवाई होगी।
3 of 7
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 8 सितंबर को हुए प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सीबीआई द्वारा 22 सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले में सीबीआई ने 7 नवंबर को स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था। इसके बाद मृतक प्रद्युम्न के पिता द्वारा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से आवेदन किया था कि आरोपी द्वारा संगीन वारदात को अंजाम दिया गया है।
4 of 7
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
ऐसे में उस पर बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाए। इसके साथ ही सीबीआई द्वारा आरोपी छात्र की उंगलियों के निशान लेने के लिए आवेदन किया था। बोर्ड ने उंगलियों के निशान लेने के आवेदन पर आरोपी पक्ष के अधिवक्ता को 29 नवंबर को जवाब दाखिल करने को कहा था।
5 of 7
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
आरोपी छात्र के पिता ने बताया कि नियमानुसार अदालत में यदि कोई आवेदन किया जाता है तो उसकी प्रति दूसरे पक्ष को भी दी जाती है, लेकिन सीबीआई द्वारा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में किए गए आवेदन की प्रति उन्हें उस दिन में नहीं मिली थी। ऐसे में उनकी तरफ से कोई जवाब बोर्ड के समक्ष दाखिल नहीं किया गया।