प्रद्युम्न हत्याकांड के आरोपी 11वीं कक्षा के छात्र के फिंगर प्रिंट लेने के लिए सीबीआई की टीम मंगलवार को रेलवे रोड स्थित बाल सुधार गृह में पहुंची। सीबीआई की टीम करीब दो घंटे तक यहां रही। इस दौरान छात्र के वकील भी अंदर मौजूद थे और उनके सामने ही सारी कार्रवाई की गई।
2 of 8
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, छात्र के परिजन व वकील सीबीआई टीम के समय से पहले आने पर विरोध कर रही थी, मगर बाद में उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा कि सब कुछ उनके सामने हुआ है और उन्हें कोई शिकायत नहीं है। आरोपी किशोर को व्यस्क की श्रेणी में रखा जाए या नहीं, इस पर अदालत बुधवार को अपना फैसला देगी।
3 of 8
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
किशोर के फिंगर प्रिंट लेने के लिए मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम बाल सुधार गृह पहुंची। यह सारी कार्रवाई अदालत की तरफ से नियुक्ति दो वकीलों के सामने की जानी थी। आरोपी छात्र के परिजन व वकील करीब पौने दो बजे बाल सुधार गृह में पहुंचे।
4 of 8
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
दोनों वकील जब अंदर पहुंचे तो पता चला कि सीबीआई की टीम करीब पौने घंटे से अंदर मौजूद है। उन्होंने बाहर आकर यह बात छात्र के परिजनों को बताई, जिस पर उन्होंने एतराज भी जताया कि जब अदालत ने फिंगर प्रिंट लेने के लिए दो बजे का समय निर्धारित कर रखा है तो टीम पहले आकर कैसे कार्रवाई कर सकती है?
परिजनों से बातचीत करके दोनों वकील वापस बाल सुधार गृह में चले गए। करीब तीन बजे सीबीआई की टीम बाल सुधार गृह से बाहर आई और अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गई।