प्रद्युम्न हत्याकांड : बहस हो चुकी है पूरी, अगर छात्र बालिग घोषित हुआ तो होगा ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड के सामने सुनवाई से पहले सीबीआई मंगलवार को तैयारी में जुटी रही। आरोपी छात्र का फिंगर प्रिंट फरीदाबाद स्थित ऑर्ब्जवेशन होम से लिया गया। 15 दिसंबर को इस मामले में बोर्ड के सामने दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी। जिसमें आरोपी छात्र की जमानत याचिका खारिज कर दी गई था।
बुधवार को आरोपी छात्र की हिरासत की मियाद पूरी हो रही है। सीबीआई द्वारा बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर के हिरासत की मियाद बढ़वाई जाएगी। दूसरी ओर प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर द्वारा आरोपी छात्र को वयस्क के तौर पर डाली गई याचिका के मामले में बहस पूरी हो चुकी है। इसमें अब बोर्ड को केवल आदेश जारी करना है।
ऐसे में बुधवार को सुबह बोर्ड लगते साथ ही इस संबंध में आदेश आने की उम्मीद है। बता दें कि प्रद्युम्न हत्याकांड में मामले की जांच करने के बाद सीबीआई ने 7 नवंबर को स्कूल के ही 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था।
छात्र को बोर्ड के समक्ष पेश कर उसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया था। प्रद्युम्न के अधिवक्ता सुशील टेकरीवाल ने बताया कि 15 दिसंबर को बहस के बाद बोर्ड ने आरोपी पर बालिग या नाबालिग की तरह मुकदमा चलाए जाने का फैसला सुरक्षित रख लिया।