फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : अशोक के घर खुशी का माहौल, पिता ने कहा- न्यायपालिका पर है पूरा भरोसा

Wed, 22 Nov 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 22 Nov 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case ashok is all set to go home
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर अशोक की जमानत याचिका अदालत ने स्वीकार कर ली।

in pradyuman murder case ashok is all set to go home
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

इसको लेकर परिवार में खुशी की लहर है। परिवार अब अशोक को घर पर देखने के लिए बेताब है। अदालत के जमानत स्वीकार किए जाने के आदेश सुनते ही अशोक के पिता अमीचंद भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक आए।

in pradyuman murder case ashok is all set to go home
अशोक का मकान - फोटो : सुदर्शन झा

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उनका भरोसा बरकरार है। आज उनके बेटे को अदालत से जमानत मिली है और जल्द ही सीबीआई भी उसे क्लीन चिट दे देगी। अशोक के पिता अमीचंद ने कहा कि वह पहले ही दिन से गुरुग्राम पुलिस को कह रहे थे कि उनका बेटा इस तरह की वारदात को अंजाम नहीं दे सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyuman murder case ashok is all set to go home
अशोक की पत्नी वकील के साथ - फोटो : सुदर्शन झा

पूरा गांव उसके साथ खड़ा है। गुरुग्राम पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए उनके बेटे को मोहरा बनाया और जबरदस्ती उसे फंसाया। वह अपने बयानों में भी यह कह रहा था कि उसने प्रद्युम्न को नहीं मारा, लेकिन पुलिस इस मामले में किसी न किसी को गिरफ्तार कर मामले को जल्दी सुलझाना चाहती थी।

विज्ञापन
in pradyuman murder case ashok is all set to go home
अशोक का घर - फोटो : सुदर्शन झा

पुलिस ने तो उसके मुख्य आरोपी होने का दावा किया था। मामला सीबीआई के अधीन न जाता तो एक निर्दोष को सजा हो जाती। सीबीआई पर पूरा भरोसा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed