फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : आज जेजे बोर्ड के सामने होगी आरोपी छात्र की पेशी

Wed, 06 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 06 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case accused student will be present in court on december 6
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में बुधवार को आरोपी छात्र को सीबीआई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करेगी। यहां सीबीआई द्वारा दायर की गई छात्र की उंगलियों के निशान लेने की याचिका पर भी सुनवाई होगी।

in pradyuman murder case accused student will be present in court on december 6
प्रद्युम्न की हत्या कांड के आरोपी को फरीदाबाद बाल सुधार गृह में लाया गया । - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में आरोपी छात्र के अधिवक्ता द्वारा जवाब दाखिल किया जाना है। इसके साथ ही परिजनों के तय समय से अधिक समय तक मिलने की याचिका पर भी सुनवाई होनी है। इन दोनों याचिकाओं पर सुनवाई के बाद ही आरोपी के बालिग व नाबालिग होने की याचिका पर सुनवाई होगी।

in pradyuman murder case accused student will be present in court on december 6
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

बता दें कि 8 सितंबर को भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया था। मामला सीबीआई के अधीन जाने के बाद 7 नवंबर को 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyuman murder case accused student will be present in court on december 6
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

आरोपी छात्र को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में सीबीआई ने याचिका दायर की थी कि वह छात्र की उंगलियों के निशान लेना चाहते हैं। उधर, प्रद्युम्न के पिता के अधिवक्ता ने बोर्ड में यह याचिका दायर की थी कि बोर्ड द्वारा आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह भेजने के बाद मिलने के लिए निर्धारित दिन व तय समय से अधिक समय तक परिवार मिला था।

विज्ञापन
in pradyuman murder case accused student will be present in court on december 6
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

इतना ही नहीं परिजनों ने यह भी याचिका बोर्ड के समक्ष दायर की थी कि आरोपी ने गंभीर वारदात को अंजाम दिया है इसलिए उस पर वयस्कों की तरह मामला चलाया जाए। इस पर अदालत ने सोशल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट मांगी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed