फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओवरटेक करने की होड़ में 100 किमी की रफ्तार से दौड़ा रहे थे कार, हुआ ऐसा हश्र तस्वीरें हैं गवाह

Sat, 26 May 2018 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
in overtaking race car climb on divider and turn one dead in nandnagri delhi see pics
accident in nandnagri - फोटो : अमर उजाला

ओवरटेक करने की होड़ में दो करों के बीच शुरू हुई रेस जानलेवा साबित हुई। नंद नगरी इलाके में बुधवार रात सड़क पर रेस लगाने के दौरान तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। (सभी फोटोः अमर उजाला)

in overtaking race car climb on divider and turn one dead in nandnagri delhi see pics
accident in nandnagri - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एसयूवी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने से पहले तीन-चार कलाबाजियां खा चुकी थी। एसयूवी सवार दोनों युवकों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी शिनाख्त विकास उर्फ मोनू (27) के रूप में हुई है। वहीं कार सवार उसका साथी शिवम अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक विकास बिल्डर था।

in overtaking race car climb on divider and turn one dead in nandnagri delhi see pics
accident in nandnagri - फोटो : अमर उजाला

हादसे के समय विकास और शिवम खाना खाकर दिलशाद गार्डन से लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने के प्रयास में जुटी है कि हादसे के समय दोनों युवकों ने शराब पी हुई थी या नहीं। विकास परिवार के साथ गली नंबर-2, जगतपुरी, शाहदरा में रहता था। उसके परिवार में पिता रामस्वरूप, पत्नी नेहा के अलावा दो बच्चे कार्तिक और सिया हैं। वह अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी के अलावा बिल्डर का काम करता था। पड़ोस में ही उसका दोस्त शिवम रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
in overtaking race car climb on divider and turn one dead in nandnagri delhi see pics
accident in nandnagri - फोटो : अमर उजाला

बुधवार शाम को दोनों खाना खाने दिलशाद गार्डन गए थे। विकास अपनी फोर्ड एंडेवर ले गया था। रात करीब 8:45 बजे वापस लौटते समय नंद नगरी मेन रोड एक अन्य कार सवार विकास को ओवरटेक करने लगा। विकास ने अपनी एसयूवी उससे आगे निकालने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी होड़ या रेस में दोनों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा पहुंच गई थी। जैसे ही विकास की गाड़ी 212 के बस स्टैंड के पास पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन
in overtaking race car climb on divider and turn one dead in nandnagri delhi see pics
accident in nandnagri - फोटो : अमर उजाला

कई कलाबाजियां खाने के बाद कार किसी तरह रुकी। आसपास जा रहे राहगीर मदद को भागे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल शिवम और  विकास को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवम का अस्पताल में इलाज जारी है। नंद नगरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनको दूसरी किसी कार के बारे में पता नहीं चला है। मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दूसरी कार की जानकारी हासिल की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed