{"_id":"6ab144ef57f2e3eaa7010c0a","slug":"both-the-respect-accorded-to-anganwadi-workers-and-their-honorarium-will-increase-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-155899-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और मानदेय दोनों बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और मानदेय दोनों बढ़ेगा
विज्ञापन
दिल्ली में 23 सितंबर से आंगन का मिलन कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार 23 सितंबर से सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में किया जा रहा है। सरकार उनके मानदेय में बढ़ोतरी पर भी विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मानदेय वृद्धि पर विचार की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 2500 रुपये की सम्मान किट दी जाएगी। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, लाभार्थी और स्थानीय लोग शामिल होंगे। करीब 25 हजार निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 500 लोगों को बुलाने की योजना है।
ये कार्यक्रम 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 से जुड़े हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पोषण माह मना रहा है। इस वर्ष की थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी है। अभियान का उद्देश्य पोषण जागरूकता और समुदाय की भागीदारी बढ़ाना है।