फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Discrepancy in SOL student records; nationality listed as Nepali

Delhi NCR News: एसओएल छात्रों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, राष्ट्रीयता नेपाली दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
तीसरे सेमेस्टर के छात्रों के पोर्टल पर भारतीय की जगह नेपाली दिख रही
विज्ञापन

क्रांतिकारी युवा संगठन ने डीयू कुलपति कार्यालय में ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के तीसरे सेमेस्टर के कई छात्रों के पोर्टल पर व्यक्तिगत विवरण में राष्ट्रीयता की गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। आधिकारिक रिकॉर्ड में उनकी राष्ट्रीयता भारतीय के स्थान पर नेपाली दिखाई दे रही है। इसमें बदलाव के लिए छात्रों को एसओएल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मामले को लेकर क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने कुलपति कार्यालय को ज्ञापन दिया है।
छात्रों का कहना है कि राष्ट्रीयता जैसी संवेदनशील पहचान संबंधी जानकारी में गलती को तकनीकी त्रुटि मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यदि यही जानकारी अन्य रिकॉर्ड या डेटाबेस में भी दर्ज हो गई है, तो इसे व्यापक स्तर पर ठीक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

केवाईएस दिल्ली स्टेट कमेटी सदस्य भीम कुमार ने कहा कि गलत विवरण को तत्काल संशोधित कर आधिकारिक रिकॉर्ड में सही जानकारी अपडेट की जाए और सुधार यूनिवर्सिटी और एसओएल के डेटाबेस में दिखाई दे। छात्रों ने रिकॉर्ड सुधार के साथ जांच और जवाबदेही तय करने की मांग भी की है। वहीं, एसओएल निदेशक प्रो. पायल मागो ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि कुछ गलतियां हो सकती हैं, उन्हें ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed