फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: बचपन में ऐसे 'गैरकानूनी' काम करते थे शाहरुख खान

Mon, 08 Feb 2016 01:24 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन

PICS: बचपन में ऐसे गैरकानूनी काम करते थे शाहरुख खान

In his childhood shahrukh blew up letter boxes

सभी की बचपन की कुछ खट्टी मीठी यादें होती हैं जो वो कभी नहीं भूलता। बात अगर शाहरुख के बचपन की हो तो कहने ही क्या सबकी दिलचस्पी रहती है कि वो उनके बचपन के बारे में जाने। बच्चों के ही एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे किंग खान ने कुछ ऐसी बातें शेयर कीं जो मुसीबत में डाल चुकी हैं। यहां पहुंचकर शाहरुख अपने बचपन में चले गए थे। जब कार्यक्रम के दौरान तय समयसीमा से ज्यादा समय हो गया था तो आयोजक ने पत्रकारों से आखिरी सवाल पूछने को कहा इस पर शाहरुख तपाक से बोले,'अरे दो-तीन सवाल और आने दो भाई आखिरकार दिल्ली है!'

PICS: बचपन में ऐसे गैरकानूनी काम करते थे शाहरुख खान

In his childhood shahrukh blew up letter boxes

इस समय शाहरुख खान रईस और फैन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में वो रईस के रिलीज होने के बाद ही डॉन सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

PICS: बचपन में ऐसे गैरकानूनी काम करते थे शाहरुख खान

In his childhood shahrukh blew up letter boxes

उन्होंने पहले काम के बारे में बताते हुए कहा कि जो सबसे गलत काम वो करते थे उनमें एक है किसी के घर की बेल बजाना और भाग जाना। हालांकि शाहरुख ने बताया कि इससे भी बड़ा गलत काम उन्होंने किया था जिसने उन्हें एक बार बड़ी मुसीबत में डाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: बचपन में ऐसे गैरकानूनी काम करते थे शाहरुख खान

In his childhood shahrukh blew up letter boxes

शाहरुख ने बताया कि वो एक अपार्टमेंट में रहते थे। उस समय अपार्टमेंट बहुत कम होते थे। जहां वो रहते थे वहां फ्लैट्स के बाहर लेटर बॉक्स होते थे। शाहरुख ने बताया कि जब दिवाली पास आती थी तो वो और उनके दोस्त मिलकर उन लेटर बॉक्सों में पटाखे लगाकर जला देते थे।

विज्ञापन

PICS: बचपन में ऐसे गैरकानूनी काम करते थे शाहरुख खान

In his childhood shahrukh blew up letter boxes

शाहरुख ने बताया कि उनके बिल्डिंग में एक लड़की हुआ करती थी जिसे सब पसंद करते थे। वो लड़की उनसे बड़ी थी लेकिन वो भी उसे पसंद करते थे। वो कहते हैं कि कूल लगने के चक्कर में उन्होंने उस लड़की के घर के बाहर लगे लेटर बॉक्स में पटाखा लगाकर उड़ा दिया। वो आगे बोले कि वो मेरे बचपने की शरारत और बेवकूफी थी लेकिन वो चाहते हैं कि कोई ऐसा न करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed