गौड़ सिटी-2 के फ्लैट में मां-बेटी की निर्मम तरीके से की गई हत्या मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पिटाई से कुंठित किशोर बेटे ने पहले मां की क्रिकेट बैट, कैंची और पिज्जा कटर से हत्या की और फिर बहन को भी इसी तरह मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दिन भी आरोपी की मां ने पिटाई की थी और उठक-बैठक लगवाई थी।
2 of 6
Gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी लवकुमार ने सूरजपुर स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बताया कि 4 दिसंबर की रात 11 बजे गौड़ सिटी-2 निवासी कारोबारी की पत्नी (42) और बेटी (11) की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही कारोबारी का 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला करीब 16 साल का बेटा लापता था। सीसीटीवी फुटेज में वह बैग ले जाता दिखाई दिया था।
3 of 6
Gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
बैग में लगभग दो लाख रुपये और मां का मोबाइल रखा था। फ्लैट का बाहर से ताला लगा था और बाथरूम में छात्र के खून से सने कपड़े बरामद किए गए थे। इसके चलते उस पर पुलिस को शक था। वारदात के खुलासे और बेटे को बरामद करने के लिए बिसरख कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा और उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर की टीम काम कर रही थी।
4 of 6
gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 8 बजे छात्र ने मुगलसराय और शाम 5 बजे वाराणसी से पिता के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल की। इसकी जानकारी मिलते ही लोकेशन निकलवाकर पुलिस टीम विमान से रवाना कर दी गई। टीम ने वाराणसी के अश्वमेघा घाट से छात्र को पकड़ लिया। पूछताछ में छात्र ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
5 of 6
gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
छात्र ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने दोपहर में सोफे पर पढ़ने के दौरान डाइनिंग टेबल पर पढ़ने को कहकर डांटा। फिर पीटा इसके बाद उससे उठक-बैठक लगवाई। इससे पहले भी पढ़ाई को लेकर मां अक्सर मारपीट करती व डांटती थी। इसी कुंठा में उसने बेड पर सो रही मां की हत्या कर दी। वारदात का राज छिपाने और परिजन के बहन को न डांटने के कारण वह उससे ईर्ष्या करने लगा था। इसके चलते उसने बहन की भी हत्या कर दी थी।