फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनॉट प्लेस में मानव श्रृंखला बनाई, बताया- 'मुस्लिमों की जिंदगी की भी अहमियत है'

Sat, 09 Dec 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Dec 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
human chain formed at cp to tell that lives of muslims are also important
सेंट्रल पार्क के बाहर मुस्लिमों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में शहरी जागरूक नागारिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

मानवाधिकार को लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस में मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही सांसद व पूर्व सांसद भी शामिल हुए। सभी ने अपने हाथों में पोस्टर-बैनर लिए हुए थे।

human chain formed at cp to tell that lives of muslims are also important
मुस्लिमों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में शहरी जागरूक नागारिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

पोस्टर के माध्यम से यह बताया जा रहा था कि मुस्लिमों की जिंदगी की भी अहमियत है। धर्मनिरपेक्ष राज्य में मानव हित सर्वोपरि है और कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है।

human chain formed at cp to tell that lives of muslims are also important
मुस्लिमों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में शहरी जागरूक नागारिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

​मानव श्रृंखला में शरीक हुई पूर्व सांसद सुभाषिणी अली के स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के कथनों वाले पोस्टर लिए हुए थीं, जिस पर लिखा था कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
human chain formed at cp to tell that lives of muslims are also important
मुस्लिमों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में शहरी जागरूक नागारिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

वहीं कार्यक्रम के आयोजक उवेस सुल्तान खान व शहबा खातून ने कहा कि राजसमंद में सामने आया मामला डराने वाला है। इस कट्टरता के खिलाफ हम सभी को बोलना होगा। मानव श्रृंखला में सांसद मोहम्मद सलीम, प्रोफेसर जोया हसन, समाजसेवी नंदिता नारायण, फरीदा अब्दुल्ला, अपूर्वानंदा, अनामुल्ला समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed