फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन दो नेताओं की अनदेखी के चलते अपने ही गढ़ में एक-एक वोट के लिए तरसी भाजपा

Tue, 29 Aug 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 29 Aug 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
ignorance of two bjp leader led defeat of bjp in bawana by poll in delhi
- फोटो : अमर उजाला

बवाना विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव परिणाम से दिल्ली सरकार के अस्तित्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही दिल्ली विधानसभा के परिदृश्य में परिवर्तन होगा। मगर इस चुनाव परिणाम से भाजपा को एक के बाद एक करके झटका मिला है।

इन मोर्चों पर भाजपा ने की गलती

ignorance of two bjp leader led defeat of bjp in bawana by poll in delhi
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा को तीन माह के दौरान सोमवार को दूसरी बार विपक्षी दलों से करारा झटका मिला है। दरअसल भाजपा को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करना और अतिउत्साह होना महंगा पड़ गया।

ignorance of two bjp leader led defeat of bjp in bawana by poll in delhi
- फोटो : अमर उजाला
तीनों नगर निगम चुनाव में भारी जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं के जमीन पर पैर नहीं थे और वह नकारात्मक राजनीति करने के साथ-साथ पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ignorance of two bjp leader led defeat of bjp in bawana by poll in delhi
- फोटो : अमर उजाला
बवाना विस उपचुनाव के टिकट मसले पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इलाके नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक नहीं सुनी थी। इसके विरोध में भाजपा के पूर्व विधायक गुगन सिंह एवं पूर्व पार्षद नारायण सिंह ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पाटी़ का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
ignorance of two bjp leader led defeat of bjp in bawana by poll in delhi
- फोटो : अमर उजाला
​खास बात यह है इन दोनों के प्रभाव वाले इलाके में भाजपा उम्मीदवार वोट के लिए तरस गए और ये दोनों नेता उसकी हार का मुख्य कारण बन गए। दरअसल भाजपाई आप से आए पूर्व विधायक वेद प्रकाश को टिकट देने का कड़ा विरोध कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed