फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोस्ट ऑफिस में है आपका सेविंग अकाउंट तो हो जाएं खुश, मिलेंगी ये 3 बड़ी सुविधाएं इस शर्त के साथ

Tue, 10 Apr 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
if you are having saving account in post office big news for you use digital banking from may
पोस्ट ऑफिस - फोटो : SELF

देशभर में पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वाले खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिसका भी अकाउंट पोस्ट ऑफिस में है उसे कई सारी ऐसी नई सुविधाएं मिलने वाली हैं जो आजतक नहीं मिलती थीं।

if you are having saving account in post office big news for you use digital banking from may
post office - फोटो : Demo photo

भारत में कुल 34 करोड़ लोगों का पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट है। इन सभी अकाउंट होल्डर्स को मई के महीने से डिजिटल बैंकिंग सेवा का लाभ मिलेगा। इससे पहले यह सुविधा सिर्फ बैंकों को मिलती थी। मतलब ये है कि अब आपका बचत खाता कोर बैंकिंग से जुड़ेगा जिससे आपको कई फायदे होंगे।

if you are having saving account in post office big news for you use digital banking from may
floating post office

ये सुविधा मिलने से आप अपने पोस्ट ऑफिस के अकाउंट से ही बैंकिंग कर सकेंगे। डिजिटल माध्यम के जरिए मनी ट्रांस्फर, आरटीजीएस, एनईएफटी जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा पाएंगे। एक अधिकारी के मुताबिक,'वित्त मंत्रालय ने डाकघरों में बचत बैंक खातों को आईपीपीबी खातों से जोड़ने को मंजूरी दे दी है। इससे डाकघरों में बचत खाता रखने वाले अपने खाते से दूसरे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।' एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने डाकघरों के बचत बैंक खातों को आईपीपीबी खातों से जोड़ने की अनुमति दे दी है। इससे डाकघर के खाताधारक अपने खाते से किसी भी बैंक के खाते में पैसे भेजने में सक्षम होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are having saving account in post office big news for you use digital banking from may
post office franchise

डाकघरों के 34 करोड़ बचत खातों में 17 करोड़ डाकघर बचत खाते हैं, जबकि बाकी मासिक आय योजना, रेकरिंग डिपॉजिट इत्यादि से संबंधित है। सरकार के इस कदम ने देश के सबसे बड़े बैंकिंग नेटवर्क के निर्माण का भी मार्ग प्रशस्त किया है, क्योंकि इंडिया पोस्ट ने सभी 1.55 लाख डाकघर शाखाओं को आईपीपीबी से जोड़ने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
if you are having saving account in post office big news for you use digital banking from may
post office franchise

इंडिया पोस्ट कोर बैकिंग सेवा की शुरुआत कर चुका है, लेकिन इसमें सिर्फ डाकघर बचत बैंक (पीओएसबी) खातों के बीच ही पैसे का स्थानांतरण किया जा सकता है। सूत्र ने बताया कि आईपीपीबी का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) करता है और डाकघरों की बैंकिंग सेवा केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन है। आईपीपीबी ग्राहक बैंकों के ग्राहकों की तरह ही एनईएफटी, आरटीजीएस तथा पैसों के स्थानांतरण के लिए मौजूद अन्य सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed