देशभर में पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वाले खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिसका भी अकाउंट पोस्ट ऑफिस में है उसे कई सारी ऐसी नई सुविधाएं मिलने वाली हैं जो आजतक नहीं मिलती थीं।
पोस्ट ऑफिस में है आपका सेविंग अकाउंट तो हो जाएं खुश, मिलेंगी ये 3 बड़ी सुविधाएं इस शर्त के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कुल 34 करोड़ लोगों का पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट है। इन सभी अकाउंट होल्डर्स को मई के महीने से डिजिटल बैंकिंग सेवा का लाभ मिलेगा। इससे पहले यह सुविधा सिर्फ बैंकों को मिलती थी। मतलब ये है कि अब आपका बचत खाता कोर बैंकिंग से जुड़ेगा जिससे आपको कई फायदे होंगे।
ये सुविधा मिलने से आप अपने पोस्ट ऑफिस के अकाउंट से ही बैंकिंग कर सकेंगे। डिजिटल माध्यम के जरिए मनी ट्रांस्फर, आरटीजीएस, एनईएफटी जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा पाएंगे। एक अधिकारी के मुताबिक,'वित्त मंत्रालय ने डाकघरों में बचत बैंक खातों को आईपीपीबी खातों से जोड़ने को मंजूरी दे दी है। इससे डाकघरों में बचत खाता रखने वाले अपने खाते से दूसरे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।' एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने डाकघरों के बचत बैंक खातों को आईपीपीबी खातों से जोड़ने की अनुमति दे दी है। इससे डाकघर के खाताधारक अपने खाते से किसी भी बैंक के खाते में पैसे भेजने में सक्षम होंगे।
डाकघरों के 34 करोड़ बचत खातों में 17 करोड़ डाकघर बचत खाते हैं, जबकि बाकी मासिक आय योजना, रेकरिंग डिपॉजिट इत्यादि से संबंधित है। सरकार के इस कदम ने देश के सबसे बड़े बैंकिंग नेटवर्क के निर्माण का भी मार्ग प्रशस्त किया है, क्योंकि इंडिया पोस्ट ने सभी 1.55 लाख डाकघर शाखाओं को आईपीपीबी से जोड़ने की योजना बनाई है।
इंडिया पोस्ट कोर बैकिंग सेवा की शुरुआत कर चुका है, लेकिन इसमें सिर्फ डाकघर बचत बैंक (पीओएसबी) खातों के बीच ही पैसे का स्थानांतरण किया जा सकता है। सूत्र ने बताया कि आईपीपीबी का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) करता है और डाकघरों की बैंकिंग सेवा केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन है। आईपीपीबी ग्राहक बैंकों के ग्राहकों की तरह ही एनईएफटी, आरटीजीएस तथा पैसों के स्थानांतरण के लिए मौजूद अन्य सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।