अपने तेज तर्रार रवैये को काम को लेकर चर्चा में रहने वाली आईएएस अफसर बी. चंद्रकला इन दिनों अवैध खनन के पट्टे देने के मामले में सीबीआई के छापे की वजह से सुर्खियों में हैं। सीबीआई ने दिल्ली समेत यूपी के 12 जगहों पर छापे मारे, जिसमें बी. चंद्रकला का लखनऊ स्थित आवास भी शामिल है। सीबीआई के छापे के बाद पहली बार बी. चंद्रकला का का बयान सामने आया है। उन्होंने Linkedin पर खुद की लिखी एक कविता डालकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। इस कविता में उन्होंने सीबीआई के छापों को चुनावी हथकंडा बताया है और जीवन को जीने का तरीका भी बताया है। आगे पढ़िए उन्होंने कौन सी कविता लिखी.....
CBI छापे पर पहली बार बोलीं बी चंद्रकला, Linkedin पर कविता लिख कहा ये तो 'चुनावी छापा' है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बी. चंद्रकला ने लिखी ये कविता...
रे रंगरेज़ ! तू रंग दे मुझको।।
रे रंगरेज़ तू रंग दे मुझको,
फलक से रंग, या मुझे रंग दे जमीं से ,
रे रंगरेज़! तू रंग दे कहीं से।।
छन-छन करती पायल से,
जो फूटी हैं यौवन के स्वर ;
लाल से रंग मेरी होंठ की कलियाँ,
नयनों को रंग, जैसे चमके बिजुरिया,
गाल पे हो, ज्यों चाँदनी बिखरी,
माथे पर फैली ऊषा-किरण,
रे रंगरेज़ तू रंग दे मुझको,
यहाँ से रंग, या मुझे रंग दे, वहीं से,
रे रंगरेज़ तू रंग दे, कहीं से।।
कमर को रंग, जैसे, छलकी गगरिया,
उर,,,उठी हो, जैसे चढ़ती उमिरिया,
अंग-अंग रंग, जैसे, आसमान पर,
घन उमर उठी हो बन, स्वर्ण नगरिया।।
(जारी है...)
सांस-सांस रंग, सांस-सांस रख,
तुला बनी हो ज्यों , बाँके बिहरिया ,
रे रंगरेज़ ! तू रंग दे मुझको ।।
पग- रज ज्यों, गोधुली बिखरी हो,
छन-छन करती नुपूर बजी हो,
फाग के आग से उठती सरगम,
ज्यों मकरंद सी महक उड़ी हो ।।
रे रंगरेज़ तू रंग दे मुझको ,
खुदा सा रंग , या मुझे रंग दे हमीं से ,
रे रंगरेज़ तू रंग दे , कहीं से ।।
पलक हो, जैसे बावड़ी वीणा,
कपोल को चूमे, लट का नगीना,
तपती जमीं सा मन को रंग दे,
रोम-रोम तेरी चाहूँ पीना।।
रे रंगरेज़ तू रंग दे मुझको,
बरस-बरस मैं चाहूँ जीना।। :: बी चंद्रकला ,,आई ए एस।।
,,चुनावी छापा तो पड़ता रहेगा ,,लेकिन जीवन के रंग को क्यों फीका किया जाय ,,दोस्तों।
आप सब से गुजारिश है कि मुसीबतें कैसी भी हो , जीवन की डोर को बेरंग ना छोड़ें।।
लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार परवेज अहमद कहते हैं, "हमीरपुर में तैनाती के बाद से ही खनन को लेकर उनकी संदिग्ध भूमिका की चर्चा होने लगी थी। तमाम आलोचनाओं के बावजूद उनकी लगातार होती तरक्की से ये चर्चा आम हो गई कि वो सपा सरकार के बेहद करीब हैं।" हालांकि इस दौरान वो अक्सर अपनी कार्यशैली को लेकर भी चर्चा में रहीं। बुलंदशहर की डीएम रहते हुए उन्होंने एक स्थानीय ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद तो ऐसे कई वीडियो वायरल हुए जिनमें बी. चंद्रकला अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी का पाठ पढ़ा रही हैं। एक प्राथमिक स्कूल की जांच के दौरान वहां के विद्यार्थियों से उनका संवाद और फिर अध्यापकों को दी गई नसीहत का वीडियो भी काफी सुर्खियों में रहा था।