फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBI छापे पर पहली बार बोलीं बी चंद्रकला, Linkedin पर कविता लिख कहा ये तो 'चुनावी छापा' है

Thu, 10 Jan 2019 05:40 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: kapil sharma Updated Thu, 10 Jan 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
IAS b chadrakala first statement on cbi raid shares poem on linkedin says its a political stunt
b chandrakala - फोटो : ट्विटर

अपने तेज तर्रार रवैये को काम को लेकर चर्चा में रहने वाली आईएएस अफसर बी. चंद्रकला इन दिनों अवैध खनन के पट्टे देने के मामले में सीबीआई के छापे की वजह से सुर्खियों में हैं। सीबीआई ने दिल्ली समेत यूपी के 12 जगहों पर छापे मारे, जिसमें बी. चंद्रकला का लखनऊ स्थित आवास भी शामिल है। सीबीआई के छापे के बाद पहली बार बी. चंद्रकला का का बयान सामने आया है। उन्होंने Linkedin पर खुद की लिखी एक कविता डालकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। इस कविता में उन्होंने सीबीआई के छापों को चुनावी हथकंडा बताया है और जीवन को जीने का तरीका भी बताया है। आगे पढ़िए उन्होंने कौन सी कविता लिखी.....

IAS b chadrakala first statement on cbi raid shares poem on linkedin says its a political stunt
B Chandrakala IAS

बी. चंद्रकला ने लिखी ये कविता...

रे रंगरेज़ !  तू रंग  दे मुझको।।

रे रंगरेज़ तू रंग दे मुझको,
फलक से रंग, या मुझे  रंग दे जमीं  से ,
रे रंगरेज़! तू रंग दे कहीं से।। 

छन-छन  करती पायल से,
जो फूटी हैं  यौवन के स्वर ;

लाल से रंग मेरी होंठ की कलियाँ, 
नयनों को रंग, जैसे चमके बिजुरिया, 
गाल पे हो, ज्यों  चाँदनी  बिखरी,
माथे पर फैली  ऊषा-किरण,

रे रंगरेज़ तू रंग दे मुझको, 
यहाँ  से रंग, या मुझे रंग दे,  वहीं से,
रे रंगरेज़ तू रंग दे,  कहीं से।।

कमर को रंग, जैसे, छलकी गगरिया,
उर,,,उठी हो,  जैसे चढ़ती उमिरिया,
अंग-अंग रंग, जैसे, आसमान पर,
घन उमर उठी हो बन, स्वर्ण नगरिया।।
   (जारी  है...)

IAS b chadrakala first statement on cbi raid shares poem on linkedin says its a political stunt
b chandrakala - फोटो : ट्विटर
रे रंगरेज़ ! तू रंग दे मुझको,
सांस-सांस  रंग, सांस-सांस  रख,
तुला बनी हो ज्यों , बाँके बिहरिया , 

रे रंगरेज़ ! तू रंग दे मुझको ।।

पग- रज ज्यों, गोधुली बिखरी हो,
छन-छन करती  नुपूर  बजी हो,
फाग के आग से उठती सरगम,
ज्यों मकरंद सी महक उड़ी हो ।।

रे रंगरेज़ तू रंग दे मुझको  ,
खुदा सा रंग , या मुझे रंग दे  हमीं से ,
रे रंगरेज़ तू रंग दे , कहीं से ।।

पलक हो,  जैसे  बावड़ी वीणा,
कपोल को चूमे, लट का नगीना,
तपती जमीं  सा मन को रंग दे,
रोम-रोम तेरी चाहूँ  पीना।।

रे रंगरेज़ तू रंग दे मुझको,
बरस-बरस मैं चाहूँ जीना।। :: बी  चंद्रकला  ,,आई ए एस।।
,,चुनावी  छापा तो पड़ता रहेगा ,,लेकिन जीवन के रंग को क्यों  फीका किया जाय ,,दोस्तों।
आप सब से  गुजारिश है कि  मुसीबतें  कैसी भी हो , जीवन की डोर को बेरंग ना छोड़ें।।
विज्ञापन
विज्ञापन
IAS b chadrakala first statement on cbi raid shares poem on linkedin says its a political stunt
B. Chandrakala - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स और मातहत अफसरों को लताड़ते वीडियो। सख्त और ईमानदार अफसर की पिछले दस साल में हासिल की गई छवि एकाएक धूमिल हो जाएगी, ये शायद बी. चंद्रकला ने पहले कभी नहीं सोचा होगा। हालांकि, इस तरह की 'रॉबिनहुड' टाइप और ईमानदार छवि के बावजूद उन पर कई तरह के आरोप पहले भी लगे और कार्यशैली की आलोचना भी हुई लेकिन राज्य सरकारों की वो इतनी चहेती थीं कि उन पर कभी आंच नहीं आई। साल 2008 बैच की आईएएस अधिकारी भुक्या चंद्रकला मूल रूप से तेलंगाना के करीमनगर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई हैदराबाद से की है। आईएएस बनने के बाद साल 2009 में उनकी पहली तैनाती इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के फूलपुर में एसडीएम के रूप में हुई। उसी समय से वो सुर्खियों में आना शुरू हुईं और ये क्रम अब तक बना हुआ है। साल 2012 में बी. चंद्रकला को हमीरपुर का डीएम बनाया गया और 2017 तक वो कुल पांच जिलों में डीएम की जिम्मेदारी निभा चुकी थीं।
विज्ञापन
IAS b chadrakala first statement on cbi raid shares poem on linkedin says its a political stunt
B Chandrakala IAS
सपा सरकार का करीबी होने की थी चर्चा
लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार परवेज अहमद कहते हैं, "हमीरपुर में तैनाती के बाद से ही खनन को लेकर उनकी संदिग्ध भूमिका की चर्चा होने लगी थी। तमाम आलोचनाओं के बावजूद उनकी लगातार होती तरक्की से ये चर्चा आम हो गई कि वो सपा सरकार के बेहद करीब हैं।" हालांकि इस दौरान वो अक्सर अपनी कार्यशैली को लेकर भी चर्चा में रहीं। बुलंदशहर की डीएम रहते हुए उन्होंने एक स्थानीय ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद तो ऐसे कई वीडियो वायरल हुए जिनमें बी. चंद्रकला अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी का पाठ पढ़ा रही हैं। एक प्राथमिक स्कूल की जांच के दौरान वहां के विद्यार्थियों से उनका संवाद और फिर अध्यापकों को दी गई नसीहत का वीडियो भी काफी सुर्खियों में रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed