{"_id":"5c36d449bdec2256ab4fd48f","slug":"meteorological-department-srinagar-alerts-for-snowfall-in-jammu-kashmir-and-himanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर और हिमांचल में बर्फबारी के आसार, दिल्ली सहित उत्तर भारत में इन तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर और हिमांचल में बर्फबारी के आसार, दिल्ली सहित उत्तर भारत में इन तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड
Thu, 10 Jan 2019 10:42 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर सहित उत्तरी भारत में ठंड का प्रकोप आज और कल बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो जम्मू-कश्मीर सहित हिमांचल विभिन्न इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है।
snowfall
- फोटो : बासित जरगर
हालांकि मौसम विभाग के नए अनुमान के अनुसार, 10 से 13 तारीख तक मौसम में फिर तब्दीलियां होंगी। विभाग ने 11-12 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।
snowfall
बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर मार पड़ सकती है। राजोरी, पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए जिला उपायुक्तों को जरूरी आपात प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात के पारे में सामान्य से 3-4 डिग्री गिरावट चल रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। संभाग में भद्रवाह में न्यूनतम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
Vaishno Devi
- फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री चढ़कर 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।