फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?

Sun, 10 Jan 2016 10:21 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?

Husband-wife and son's murder, hide dead bodies in wardrobe?

ओल्ड राजेंद्र नगर में हत्यारों ने आखिर संजय के शव को अलमारी में क्यों छुपाया, इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। क्या बदमाश सिर्फ संजय की ही हत्या करने आए थे, ऐसा तो नहीं कि ज्योति और पवन ने हत्यारों को संजय का शव छुपाते हुए देख लिया और इसी वजह से उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया गया।

पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?

Husband-wife and son's murder, hide dead bodies in wardrobe?

अगर किसी की रंजिश संजय से थी तो बदमाशों ने उसकी पत्नी और बेटे को क्यों मारा, ऐसे कई सवाल पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। इतना तो साफ है कि वारदात में परिवार के किसी जानकार का हाथ है, लेकिन कौन है। इस रहस्य से पर्दा उठाने का प्रयास पुलिस कर रही है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मां बेटे के शव मिले, जबकि संजय गायब मिला।

पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?

Husband-wife and son's murder, hide dead bodies in wardrobe?

शुरुआती जांच के दौरान शक जताया गया कि संजय ने पत्नी और बेटे का कत्ल किया, लेकिन डेढ़ घंटे बाद इससे पर्दा हट गया। घर की तलाशी के दौरान क्राइम टीम ने जब अलमारी खोली तो उसमें संजय का शव मिला। अब पुलिस  संजय का शव अलमारी में छिपाने और पत्नी- बेटे के शव बाहर छोड़ने की कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?

Husband-wife and son's murder, hide dead bodies in wardrobe?

अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया में भ्रम पैदा करने के लिए हत्यारों ने संजय के शव को अलमारी में रखा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हो जाएगा कि तीनों की हत्या के बीच कितने समय का अंतर है। पुलिस को कमरे से चार थाली मिलीं, जिसमें खाना परोसा हुआ मिला। परिवार में तीन लोग थे। ऐसे में चार थाली का मिलना यह साबित कर रहा है कि चौथा शख्स परिवार का परिचित था, जिसके लिए खाना परोसा गया था।

विज्ञापन

पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?

Husband-wife and son's murder, hide dead bodies in wardrobe?

पुलिस ने आशंका जताई कि घर में मौजूद उस परिचित ने अन्य लोगों की मदद से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस संजय, उसकी पत्नी और बेटे की कॉल डिटेल खंगाल रही है। संजय के बेटे पवन ने अग्रसेन इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed