फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: रक्षाबंधन के दिन पत्नी और दो बेटियों की हत्या में बड़ा खुलासा, वारदात के पीछे दो कारण

Sat, 09 Aug 2025 09:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 09:21 PM IST
सार

चंद्रभान ने आरोप लगाया कि प्रदीप अकेला यह काम नहीं कर सकता है, वारदात में उसके परिजन भी शामिल हैं। प्रदीप के परिवार में उसके बड़े भाई सेठी, पूरन और उसकी मां है। 

विज्ञापन
husband strangled wife and two daughters to death in Karawal Nagar On Rakshabandhan
पति ने पत्नी और दो बेटियों का घोंटा गला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित शहीद भगत सिंह कॉलोनी में रक्षाबंधन के दिन ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चियों की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त जयश्री (28), इशिका (7) और अंटू (5) के रूप में हुई है। दरअसल जयश्री रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात पर आरोपी ने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। बाद में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

husband strangled wife and two daughters to death in Karawal Nagar On Rakshabandhan
हत्यारोपी पति प्रदीप - फोटो : अमर उजाला

प्रदीप को शराब और जुए की लत थी
हत्याकांड के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी पति प्रदीप कश्यप (29) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तीनों की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। वही जयश्री के भाई चंद्रभान का आरोप है कि प्रदीप को शराब पीने के अलावा जुआ खेलने की लत है। इसको लेकर वह जयश्री से झगड़ा करता था। कई बार उसने उसे घर से निकाल भी दिया था। उसकी इसी आदत हत्या की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। 

husband strangled wife and two daughters to death in Karawal Nagar On Rakshabandhan
जयश्री - फोटो : अमर उजाला

2017 में हुई थी जयश्री की प्रदीप से शादी
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से गांव औरंगाबाद, डिबाई, बुलंदशहर की रहने वाली जयश्री का विवाह वर्ष 2017 में करावल नगर की शहीद भगत सिंह कॉलोनी, गली नंबर-22 निवासी प्रदीप कश्यप से हुई थी। प्रदीप का आजादपुर मंडी में फलों की खरीद-फरोख्त का काम है। शनिवार सुबह करीब 7.15 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि जयश्री और उसकी दोनों बच्चियों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों के शव कमरे में पड़े मिले। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा था कि तीनों को गला घोंटकर मारा गया है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
husband strangled wife and two daughters to death in Karawal Nagar On Rakshabandhan
जयश्री और दो बेटियां के साथ प्रदीप - फोटो : अमर उजाला

हत्या की असल वजह पता कर रही पुलिस
छानबीन हुई तो पता चला कि जयश्री का पति फरार है। उस पर ही हत्या का आरोप था। तीन टीमों को उसकी तलाश में भेजा गया। कुछ ही घंटों बाद आरोपी को मुकुंद विहार से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस आरोपी से हत्या की असली वजह पूछने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
husband strangled wife and two daughters to death in Karawal Nagar On Rakshabandhan
इसी मकान में रहता था परिवार - फोटो : अमर उजाला

राखी बंधवाने के लिए कर रहे थे बहन का इंतजार, मिली मौत की खबर
राखी बंधवाने के लिए बहन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सुबह ही उसकी मौत की खबर सुनकर विश्वास ही नहीं हुआ। दोनों मासूम भांजियों की मौत के बारे में सुना तो कलेजा निकलकर बाहर आ गया। जयश्री के भाई चंद्रभान यह बताते हुए फफक पड़ा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बहन ने कॉल कर बताया था कि वह रक्षाबंधन पर बुलंदशहर आएगी। इकलौती बहन की मौत के बाद से जयश्री के भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। बहन की मौत की सूचना मिलते ही पूरा परिवार बुलंदशहर से दिल्ली चला आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed